लाइव न्यूज़ :

SC ने खारिज की 10 साल की लड़की के गैंगरेप और हत्या के दोषी की पुनर्विचार याचिका, मौत की सजा बरकरार

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 7, 2019 11:40 IST

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने कोयम्बटूर में 2010 में हुई एक 10 साल की लड़की के गैंगरेप और हत्या के दोषी की मौत की सजा बरकरार रखी है

Open in App
ठळक मुद्दे2010 में कोयम्बटूर में एक 10 साल की लड़की की गैंगरेप और हत्या हुई थीदो दोषियों ने लड़की के साथ ही उसके 7 साल के भाई की भी हत्या कर दी थी

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक 10 साल की बच्ची की गैंगरेप और हत्या और उसके 7 साल के भाई की हत्या के दोषी मनोहरन की पुनर्विचार याचिका खारिज करते हुए उसका मौत की सजा बरकरार रखी है। 

जस्टिस आरएफ नरीमन की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय बेंच ने एक के मुकाबले दो के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि दोषी मनोहरन की मौत की सजा को बरकरार रखने वाले फैसले की समीक्षा का कोई आधार नहीं है। 

जस्टिस नरीमन और जस्टिस सूर्यकांत ने पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी जबकि जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि केवल सजा के बिंदु पर उनका विचार अलग है। पीठ ने कहा, 'बहुमत के फैसले के मद्देनजर पुनरीक्षण याचिका पूरी तरह खारिज की जाती है।' 

इससे पहले इस साल अगस्त में सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस आरएफ नरीमन, संजीव खन्ना और सूर्य कांत की तीन सदस्यीय पीठ ने मनोहरन को 2014 में ट्रायल कोर्ट द्वारा मौत की सजा देने और फिर हाई कोर्ट द्वारा भी उसे बरकरार रखने को सही ठहराते हुए उसकी मौत की सजा के फैसले को बरकरार रखा था। सुप्रीम कोर्ट ने मनोहरन के कृत्य को दुर्लभ में से दुर्लभतम (रेयरेस्ट ऑफ रेयर) बताते हुए उसकी मौत की सजा बरकरार रखी थी।  

मनोहरन और उसके साथी ने की थी 10 साल की लड़की का गैंगरेप और हत्या

मनोहरन और उसके साथी मोहनकृष्णनन (बाद में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था) ने 29 अक्टूबर 2010 को स्कूल जाते समय इस लड़की और उसके 7 साल के भाई को एक मंदिर के बाहर से उठा लिया था। 

उन्होंने दोनों नाबालिग भाई-बहन के हाथ पैर बांध दिए थे और दोनों को जहर देकर मारने की कोशिश से पहले लड़की के साथ गैंगरैप किया था।

जब वे दोनों जहर से नहीं मरे तो दोषियों ने उनके हाथ-पैर बांधकर उन्हें नहर में फेंक दिया था, जहां वे दोनों डूब गए थे।

(PTI इनपुट्स के साथ)

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टरेपतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी