लाइव न्यूज़ :

'कोरोना से अपनी जान खुद बचाइए क्‍योंकि पीएम मोदी मोर के साथ व्‍यस्‍त हैं', राहुल गांधी का हमला

By स्वाति सिंह | Updated: September 14, 2020 10:22 IST

देश में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 47 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, अब तक  37,02,595  लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और इसके साथ ही ठीक होने वालों की दर रविवार को 77.88 फीसदी हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना साधा है। कोरोना संक्रमण के आंकड़े इस हफ्ते 50 लाख और एक्टिव केस 10 लाख पार हो जाएंगे।'

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के आंकड़े इस हफ्ते 50 लाख और एक्टिव केस 10 लाख पार हो जाएंगे।' 

राहुल गांधी ने कहा कोरोना संक्रमण के आँकड़े इस हफ़्ते 50 लाख और ऐक्टिव केस 10 लाख पार हो जाएँगे। अनियोजित लॉकडाउन एक व्यक्ति के अहंकार की देन है जिससे कोरोना देशभर में फैल गया। मोदी सरकार ने कहा आत्मनिर्भर बनिए यानि अपनी जान ख़ुद ही बचा लीजिए क्योंकि PM मोर के साथ व्यस्त हैं।'

बता दें कि राहुल गांधी संसद के मॉनसून सत्र के शुरुआती दिनों में हिस्‍सा नहीं लेंगे। वह अपनी मां और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ विदेश गए हैं। कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार, सोनिया अपने सालाना मेडिकल चेकअप के लिए विदेश गई हैं। राहुल भी उनके साथ गए हैं। सोनिया (73) करीब दो हफ्ते विदेश में रह सकती हैं। ऐसे में वह संसद के आधे मॉनसून सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। 

सशस्त्र बलों में पद नहीं कर सकता भोजन की गुणवत्ता में अंतर: राहुल गांधी

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि सशस्त्र बलों में पद भोजन की गुणवत्ता में अंतर का आधार नहीं हो सकता और संबंधित मुद्दों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि जवानों को कम गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना ‘‘अनुचित और भेदभावकारी’’ है तथा इसपर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। वह रक्षा बलों में राशन की गुणवत्ता की निगरानी और वर्दी संबंधित मुद्दों पर हुई समिति की बैठक में बोल रहे थे। गांधी ने कहा कि जवानों को अधिक गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना चाहिए क्योंकि वे सीमाओं पर तैनात रहते हैं और देश की रक्षा करते हैं।  

टॅग्स :राहुल गांधीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया