लाइव न्यूज़ :

सरनाईक ने कंगना के ‘ट्वीट’ के लिए उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

By भाषा | Updated: December 14, 2020 18:50 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक ने सोमवार को कहा कि उन्होंने एक ट्वीट के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। रनौत ने कथित तौर पर एक ट्वीट किया था जिसमें कहा गया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे के दौरान सरनाईक के पास से पाकिस्तानी क्रेडिट कार्ड बरामद किया गया।

धन शोधन मामले में ईडी की जांच का सामना कर रहे सरनाईक ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले के कार्यालय में रनौत के खिलाफ नोटिस दिया है।

संवाददाताओं से बात करते हुए शिवसेना के विधायक ने कहा कि जांच एजेंसी द्वारा उनके आवास पर छापेमारी के दौरान पाकिस्तानी क्रेडिट कार्ड मिलने के कथित ट्वीट के लिए उन्होंने यह नोटिस दिया है ।

‘पीओके’ टिप्पणी के लिए इससे पहले रनौत और सरनाईक की तकरार हो चुकी है।

सरनाईक ने कहा, ‘‘झूठी खबरों के जरिए मुझे बदनाम किया गया। मेरा परिवार और मैं ईडी की जांच में सहयोग कर रहा हूं।’’उन्होंने कहा कि ईडी ने 24 नवंबर को उनके कार्यालय पर छापा मारा था।

सरनाईक ने आरोप लगाया कि रनौत के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ फर्जी खबरें फैलायी जा रही हैं। ठाणे जिला में ओवला माजीवडा से शिवसेना विधायक ने कहा, ‘‘ईडी के छापे के दौरान मेरे यहां से भी कुछ भी अवैध सामग्री जब्त नहीं की गयी।’’

रनौत ने 12 दिसंबर को शिवसेना विधायक का नाम लिए बिना एक ट्वीट किया था, ‘‘जब मैंने कहा था कि मुंबई पीओके जैसा लग रहा है, तब इन्होंने मेरा मुंह तोड़ने की धमकी दी थी। भारत के लोगों...उन्हें पहचानिए जो आपके लिए सबकुछ दांव पर लगा रहे हैं और जो आपका सबकुछ छीन रहे हैं। जिन पर आप भरोसा करते हैं वही आपका भविष्य तय करते हैं। भारत पाकिस्तान ना बन जाए संभालो यारों।’’

इसके बाद अभिनेत्री ने किसी व्यक्ति के एक पोस्ट को रीट्वीट किया था जिसमें कहा गया, ‘‘शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक के आवास से पाकिस्तानी नागरिक का क्रेडिट कार्ड बरामद किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब