लाइव न्यूज़ :

सरमा ने प्रियंका पर किया कटाक्ष, कहा- भारतीय परिवार का रोजमर्रा का काम है फर्श पर झाड़ू लगाना

By भाषा | Updated: October 9, 2021 15:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर उत्तर प्रदेश में हाल ही में हिरासत के दौरान फर्श पर झाड़ू लगाने के लिये उन पर कटाक्ष करते हुये असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि यह कोई खबर कैसे है, क्योंकि कमरे की सफाई करना तो किसी के भी दैनिक काम काज का हिस्सा है।

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021 में हिस्सा लेते हुए सरमा ने कहा कि भारत बदल चुका है और लोग नेताओं के इस तरह के ‘मंच प्रबंधन’ पर कोई ध्यान नहीं देंगे।

सरमा ने पूछा, ‘‘ मुझे नहीं पता कि एक महिला का झाड़ू लगाना खबर कैसे है? यह भारत के परिवारों में आम घरेलू कार्य है। मैंने अपनी मां को झाड़ू लगाते देखा है। क्या आपने अपनी मां को झाड़ू लगाते नहीं देखा है?’’

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हिरासत के दौरान प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा ऐसा किया जाना ‘मंच प्रबंधन’ था वरना वीडियो शूट करने के लिए वहां फोटोग्राफर कैसे मौजूद हो सकता है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को वाहनों के काफिले द्वारा कुचले जाने से मारे गए किसानों के परिवारों से मुलाकात के लिये जाने के दौरान प्रियंका गांधी को सीतापुर में सोमवार को हिरासत में ले लिया गया था।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा वाहनों के इस काफिले में कथित तौर पर मौजूद थे और पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सीतापुर में एक अतिथिगृह में हिरासत के दौरान प्रियंका एक वीडियो में फर्श पर झाड़ू लगाती दिखी थीं।

सरकारी जमीन से अतिक्रमणकारियों को बेदखल करने के असम सरकार के कदम के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन खाली कराने की प्रक्रिया चाहे वह मूल लोगों के खिलाफ हो या प्रवासी मुसलमानों के खिलाफ हो, यह राज्य सरकार की भूमि नीति के अनुसार जारी रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम 1,000 परिवारों को 77,000 एकड़ जमीन हड़पने की अनुमति नहीं दे सकते। खाली कराने की प्रक्रिया जारी है।’’

असम के दरांग जिले में जमीन खाली कराने के अभियान के दौरान दो लोगों की मौत और इनमें से एक शव के साथ किए गए बर्ताव की लोगों, राजनीतिक दलों और सामाजिक समूहों ने निंदा की थी। सरमा ने कहा कि असम में कई लोग स्वतंत्रता पूर्व से यह मानते रहे हैं कि प्रवासी मुसलमान जमीन अतिक्रमण, मूल लोगों की संस्कृति और पहचान खत्म होने के पीछे की मुख्य वजह हैं।

उन्होंने कहा कि प्रवासी मुसलमानों को मूल लोगों के इस तरह के विश्वासों को खत्म करना चाहिए। प्रवासी मुसलामनों के वोट नहीं चाहने के संबंध में की गई विवादास्पद टिप्पणी के बारे में पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जानते हैं कि यह समुदाय भाजपा को वोट नहीं देता है और और ऐसे में वह उन्हें लुभाने पर समय खर्च नहीं करना चाहते।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने एक समझौता किया। वे हमारे लिए मतदान नहीं करेंगे इसलिए मैं उनके इलाकों में प्रचार करने नहीं जाऊंगा। लेकिन उनके इलाकों में विकास के सभी कार्य करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं