लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः पुलिस सब-इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा, 1200 सीट और 97000 से अधिक उम्मीदवार शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2022 15:00 IST

जेकेएसएसबी के एक अधिकारी ने बताया कि गृह विभाग के उप-निरीक्षकों (पुलिस) के 1,200 पदों के लिए पहली बार ओएमआर-आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे16 जिलों में कुल 322 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सबसे अधिक 65 केंद्र जम्मू जिले में हैं।न्यूनतम छह केंद्र किश्तवाड़ जिले में स्थापित किए गए।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर पुलिस में उप-निरीक्षकों (एसआई) की भर्ती के लिए रविवार को हुई परीक्षा में 97,000 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। परीक्षा पहली बार जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा आयोजित की गई थी।

 

जेकेएसएसबी के एक अधिकारी ने बताया कि गृह विभाग के उप-निरीक्षकों (पुलिस) के 1,200 पदों के लिए पहली बार ओएमआर-आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि 16 जिलों में कुल 322 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सबसे अधिक 65 केंद्र जम्मू जिले में और न्यूनतम छह केंद्र किश्तवाड़ जिले में स्थापित किए गए।

जेकेएसएसबी ने पिछले साल इन पदों का विज्ञापन किया था। अधिकारी ने कहा कि परीक्षा के लिए 1,13,861 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और 97,793 (85.95 प्रतिशत) ने परीक्षा दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया के दौरान सभी स्थानों को लाइव सीसीटीवी निगरानी की सुविधा से लैस करके और अनुचित साधनों और प्रथाओं का उपयोग करने के प्रयासों को रोकने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई, ताकि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। शासकीय महिला डिग्री कॉलेज अनंतनाग में एक अभ्यर्थी द्वारा अनुचित साधनों के प्रयोग के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। अधिकारी ने कहा कि मोबाइल फोन रखने वाले उम्मीदवार को हटा दिया गया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगृह मंत्रालयअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील