लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2022: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की उम्मीदवारों की लिस्ट पर बोले संयम लोढ़ा- पार्टी राजस्थान से किसी नेता को करे नामित

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 30, 2022 09:43 IST

राज्यसभा के लिए 10 जून को होने वाले चुनाव को लेकर रविवार को कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। वहीं उम्मीदवारों की इस लिस्ट से राजस्थान से कांग्रेस विधायक संयम लोढ़ा काफी निराश नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देलोढ़ा ने ये भी कहा कि मैं पार्टी से इस पर पुनर्विचार करने और राजस्थान से किसी नेता को नामित करने का अनुरोध करता हूं।लोढ़ा ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसका असर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी पर पड़ेगा।

Rajya Sabha Election 2022: राज्यसभा के लिए 10 जून को चुनाव होना है। ऐसे में जहां कांग्रेस ने रविवार को 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की तो वहीं उम्मीदवारों की इस लिस्ट से राजस्थान से कांग्रेस विधायक संयम लोढ़ा काफी निराश नजर आए। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, लोढ़ा का कहना है कि कांग्रेस ने राजस्थान से तीन राज्यसभा उम्मीदवारों को नामांकित किया है, लेकिन उनमें से कोई भी राज्य से संबंधित नहीं है। इससे पार्टी के कार्यकर्ता मायूस हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि मैं पार्टी से इस पर पुनर्विचार करने और राजस्थान से किसी नेता को नामित करने का अनुरोध करता हूं। अपनी बात को जारी रखते हुए संयम लोढ़ा ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसका असर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी पर पड़ेगा। राजस्थान के पार्टी कार्यकर्ताओं को भी समान अवसर दिया जाना चाहिए। बता दें कि रविवार को संयम लोढ़ा ने इसी मुद्दे को लेकर ट्वीट भी किया था।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "कांग्रेस पार्टी को यह बताना चाहिए कि राजस्थान के किसी भी कांग्रेस नेता/ कार्यकर्ता को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाने के क्या कारण है?" मालूम हो, राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पी। चिदंबरम, जयराम रमेश और अजय माकन के अलावा पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के नाम की घोषणा की है। ऐसे में रविवार को सामने आई लिस्ट से पार्टी में कई नेताओं के बीच असंतोष देखने को मिल रहा है। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावकांग्रेसराजस्थानपी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील