लाइव न्यूज़ :

'जब बाबरी मुद्दा हुआ था, तब वे भाग गए थे और अब गद्दारों की उंगली पकड़कर जा रहे हैं', शिंदे के आयोध्या दौरे पर संजय राउत ने भाजपा पर साधा निशाना

By अनिल शर्मा | Updated: April 9, 2023 11:23 IST

संजय राउत ने कहा, मैं भी कई बार अयोध्या जा चुका हूं लेकिन भाजपा हमारे साथ तो नहीं आई थी जब बाबरी का मुद्दा हुआ था, तब वे भाग गए थे और अब गद्दारों की उंगली पकड़कर जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएकनाथ शिंदे शनिवार लखनऊ पहुंचे थे और आज अयोध्या दौरे पर हैं। एकनाथ शिंदे के अयोध्या जाने पर संजय राउत ने कहा कि ऐसे लोगों को प्रभु श्रीराम अपना आशीर्वाद नहीं देते।उधर शरद पवार ने भी कहा कि मंदिर की राजनीति कर उसल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।

मुंबई/लखनऊः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अयोध्या दौरे को लेकर राज्यसभा सांसद व उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने सवाल उठाए और भाजपा पर उनकी नकल करने का आरोप लगाया। संजय राउत ने कहा कि मैं भी कई बार अयोध्या जा चुका हूं लेकिन भाजपा हमारे साथ तो नहीं आई थी जब बाबरी का मुद्दा हुआ था, तब वे भाग गए थे और अब गद्दारों की उंगली पकड़कर जा रहे हैं।

शिंदे शनिवार को देर शाम लखनऊ पहुंचे और वह आज अयोध्या दौरे पर हैं। संजय राउत ने कहा कि 'जो चल रहा है उसका हम विरोध नहीं करते हैं। हमारी भी प्रभु श्रीराम में आस्था है। हम भी बहुत बार अयोध्या जा चुके हैं। मैं तो 40 साल से जाता हूं। आंदोलन में भाग लिया था और मैं उस लड़ाई में आरोपी हूं। लेकिन ये भाजपा हमारे साथ तो नहीं आई थी जब बाबरी का मुद्दा हुआ था। तब वे भाग गए थे और अब गद्दारों की उंगली पकड़कर जा रहे हैं।'

संजय राउत ने कहा कि 'ऐसे लोगों को प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद नहीं मिलात है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि अगर श्रीराम में उनकी इतनी ही आस्था होती तो, सूरत और गुवाहाटी भागकर नहीं जाते। सबसे पहले अयोध्या में जाते। लेकिन अब जा रहे हैं। 

शिवसेना नेता महाराष्ट्र सीएम के अयोध्या दौरे को भाजपा द्वारा आयोजित बताया और कहा कि उनका अयोध्या का जो दौरा है, यह भाजपा द्वारा प्रायोजित है। क्योंकि हम तो बार-बार अयोध्या जाते हैं और पूजा पाठ करते हैं, सरयू किनारे आरती करते हैं। अब ये हमारी नकल कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि एनसीपी नेता शरद पवार ने भी शिंदे पर उनकी अयोध्या यात्रा को लेकर निशाना साधा और कहा मंदिर की राजनीति कर उसल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। शरद पवार ने कहा,  लोगों को जाति तथा धर्म के आधार पर बांटने की कोशिशें की जा रही हैं तथा सत्तारूढ़ नेता लोगों की समस्या सुलझाने के बजाय ‘‘मंदिर की राजनीति’’ कर उनका ध्यान भटकाने की कोशिश में लगे हैं।

गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे शनिवार लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हमारा उत्साह दोगुना हो गया। शिंदे ने शनिवार एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था- ‘‘ लखनऊ हवाई अड्डे पर मेरा और मेरे सभी साथियों का ‘जय श्रीराम’, ‘हिन्दू हृदय सम्राट दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की जीत’ और ‘शिवसेना जिंदाबाद’ जैसे नारों के साथ स्वागत किया गया।’’

टॅग्स :संजय राउतएकनाथ शिंदेBJPअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए