लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने कहा कि 100 करोड़ टीकाकरण का दावा ‘झूठा’

By भाषा | Updated: October 24, 2021 14:04 IST

Open in App

मुंबई, 24 अक्टूबर शिवसेना सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की 100 करोड़ खुराक देने का वादा ‘झूठा’ है और पात्र नागरिकों को अब तक 23 करोड़ से ज्यादा खुराक नहीं लगाई गई है।

महाराष्ट्र में शनिवार को नासिक में पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए राउत ने कहा कि वह यह सबूत देंगे कि 100 करोड़ टीकाकरण का दावा ‘झूठा’ है।

राज्य सभा सदस्य ने बिना किसी का नाम लिए हुए कहा, ‘‘ आप कितना झूठ बोलेंगे?’’ शिवसेना के प्रमुख प्रवक्ता ने दावा किया, ‘‘पिछले एक पखवाड़े में 20 हिंदू और सिखों की हत्या हुई। 17 से 18 सैनिक शहीद हो गए। चीन अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में समस्या पैदा कर रहा है, लेकिन हम 100 करोड़ टीकाकरण का उत्सव मना रहे हैं, जो कि सही नहीं है।’’

उन्होंने पूछा, ‘‘किसने इसकी गिनती की है?’’

संपर्क करने पर महाराष्ट्र के भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा कि शिवसेना नेता आधारहीन दावे करते रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘100 करोड़ टीकाकरण पर राउत की टिप्पणी कुछ नहीं बल्कि हंसने वाली बात है क्योंकि आंकड़े बिल्कुल स्पष्ट हैं।’’

भारत ने 21 अगस्त को कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण का 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी