लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने कहा, "शिवसेना ने कोई धोखा नहीं दिया, भाजपा ने हमारा सम्मान नहीं किया, अब वो कभी सत्ता में नहीं आ पायेगी"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 30, 2022 15:04 IST

संजय राउत ने कहा कि भाजपा अब कभी महाराष्ट्र की सत्ता में नहीं आ सकती है। उन्होंने कहा कि शिवसेना कभी उसके साथ वादा खिलाफी नहीं की चूंकि भाजपा ने शिवसेना के साथ किये वादे का सम्मान नहीं किया, इसलिए शिवसेना महाविकास अघाड़ी के तौर पर महाराष्ट्र को एक अच्छी सरकार दी और यह शिवसेना की जिम्मेदारी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाने के लिए भाजपा को पूरा श्रेय दिया शिवसेना नेता राउत ने कहा कि पार्टी ने कभी किसी के साथ कोई फरेब नहीं कियाशिवसेना ने संबंधों को निभाने की कोशिश की लेकिन कोई भी संबंध एक पक्ष से नहीं चला करते हैं

मुंबई: शिवसेना के राज्यसभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को श्रेय दिया है।

इसके साथ ही शिवसेना नेता ने कहा कि पार्टी ने किसी के साथ कोई फरेब नहीं किया। शिवसेना ने पूरी कोशिश की संबंधों को निभाने की लेकिन कोई भी संबंध केवल एक पक्ष से नहीं चला करते हैं।

संजय राउत ने रविवार को कहा कि शिवसेना ने कभी किसी के साथ विश्वासघात नहीं किया। उन्होंने कहा कि चूंकि भाजपा ने शिवसेना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान नहीं किया, इसलिए शिवसेना ने महाराष्ट्र की जनता की भलाई के लिए महाविकास अघाड़ी बनाया और लोगों को एक "अच्छी सरकार" दी।

राउत ने कोल्हापुर में शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अब भाजपा महाराष्ट्र में कभी सत्ता में नहीं आ सकती है। उन्होंने कहा, "शिवसेना ने कभी वादाखिलाफी नहीं की चूंकि भाजपा ने शिवसेना के साथ किये वादे का सम्मान नहीं किया, इसलिए शिवसेना महाविकास अघाड़ी के तौर पर महाराष्ट्र को एक अच्छी सरकार दी और ये शिवसेना की जिम्मेदारी थी।"

मालूम हो कि साल 2014-19 के दौरान शिवसेना ने भाजपा के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की अगुवाई में सत्ता साझेदारी की थी लेकिन मुख्यमंत्री पद साझा करने को लेकर हुए विवाद के बाद साल 2019 के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद भाजपा से किनारा कर लिया था।

उसके बाद एनसीपी और कांग्रेस के साथ समझौता करते शिवसेना ने महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाई, जिसके बाद से भाजपा और शिवसेना के बीच छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। कई मौकों पर दोनों ही दल सत्ता के लिए एक-दूसरे पर धोखा देने का आरोप लगाते रहते हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनाBJPमहाराष्ट्रकांग्रेसNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो