लाइव न्यूज़ :

संजय राउत का सनसनीखेज दावा, बोले- "एकनाथ शिंदे की सरकार 15-20 दिनों में गिर जाएगी"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 23, 2023 13:48 IST

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दावा किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में चल रही मौजूदा महाराष्ट्र सरकार का 'डेथ वारंट' जारी कर दिया गया है और यह सरकार 15-20 दिनों में गिर जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत का दावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार का साइन हो गया है 'डेथ वारंट' राउत ने कहा कि अगले 15-20 दिनों में एकनाथ शिंदे को बतौर पूर्व मुख्यमंत्री संबोधित किया जाएगाउद्धव को धोखा देने वाले विधायकों की सदस्यता रद्द होगी, सुप्रीम कोर्ट से पार्टी को मिलेगा इंसाफ

मुंबई: महाराष्ट्र के सियासी गलियारे में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट एक बार फिर तेज होती नजर आ रही है। महाविकासआघाड़ी के प्रमुख घटक शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा के सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में चल रही मौजूदा महाराष्ट्र सरकार का 'डेथ वारंट' जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं राउत ने तो यहां तक दावा किया कि हो सकता है कि अगले 15-20 दिनों में एकनाथ शिंदे को बतौर पूर्व मुख्यमंत्री संबोधित किया जाएगा।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेहद खास और सामना के संपादक संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का बेसब्री से इंतजार कर रही है। पार्टी को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत उद्धव ठाकरे को धोखा देने वाले सारे विधायकों की सदस्यता रद्द होगी और पार्टी को सुप्रीम कोर्ट से इंसाफ मिलेगा।

राज्यसभा सांसद राउत सुप्रीम कोर्ट में लंबित चल रहे ठाकरे नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने वाले तत्कालीन शिवसेना के 16 विधायकों (जिसमें एकनाथ शिंदे भी शामिल हैं) को अयोग्य ठहराने के फैसले की उम्मीद करते हुए शिंदे सरकार के 'डेथ वारंट' का जिक्र कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके पार्टी से गये 39 विधायकों की वो सरकार, जो भाजपा के रहम पर चल रही है। आने वाले 15-20 दिनों में गिर जाएगी और एकनाथ शिंदे के नाम के आगे पूर्व मुख्यमंत्री लिखा जाएगा। राउत ने डेथ वारंट का जिक्र करते हुए कहा सरकार का जाना तो तय है लेकिन अब देखना ये है कि उसके डेथ वारंट पर साइन कौन करता है।"

मालूम हो कि शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत शिंदे सरकार के गिरने का दावा पहली बार नहीं कर रहे हैं। इससे पहले भी संजय राउत ने फरवरी में शिंदे सरकार के गिरने का दावा किया था। एकनाथ शिंदे ने 30 जून 2022 को बतौर मुख्यमंत्री भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस के साथ शपथ ली थी, जिन्हें शिंदे सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाया गया था।

वहीं उससे पहले बीते साल जून में एकनाथ शिंदे और 39 विधायकों ने उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ बगावत कर दी थी, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी का विभाजन हुआ और ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार (जिसमें एनसीपी और कांग्रेस भी शामिल हैं) गिर गई थी।

टॅग्स :संजय राउतएकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरेसुप्रीम कोर्टशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील