लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha polls: महा विकास अघाड़ी के संजय पवार की हार के बाद बोले संजय राउत- चुनाव आयोग ने लिया भाजपा का पक्ष

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 11, 2022 07:31 IST

महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह में से तीन सीटें भाजपा द्वारा जीतने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा की चुनाव आयोग ने हमारे एक वोट को अमान्य कर दिया। हमने दो वोटों का विरोध किया लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमहा विकास अघाड़ी (एमवीए) के संजय पवार भाजपा के धनंजय महादिक से हार गए।संजय राउत ने कहा की चुनाव आयोग ने उनका (भाजपा) समर्थन किया।

मुंबई: महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह में से तीन सीटें भाजपा द्वारा जीतने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को चुनाव आयोग पर भगवा पार्टी का पक्ष लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग ने हमारे एक वोट को अमान्य कर दिया। हमने दो वोटों का विरोध किया लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। चुनाव आयोग ने उनका (भाजपा) समर्थन किया।"

बताते चलें कि भाजपा के पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महादिक ने राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज की, जबकि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के तीन उम्मीदवारों शिवसेना के संजय राउत, एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी ने भी जीत हासिल की। हालांकि, एमवीए के संजय पवार भाजपा के धनंजय महादिक से हार गए। भाजपा और सत्तारूढ़ एमवीए गठबंधन द्वारा क्रॉस-वोटिंग और नियम उल्लंघन पर चुनाव आयोग (ईसी) के पास शिकायत दर्ज कराने के बाद राज्य में मतगणना में लगभग आठ घंटे की देरी हुई।

क्रॉस वोटिंग के आरोप के बाद भाजपा और शिवसेना दोनों ने वोटों को अयोग्य घोषित करने की मांग की। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के राज्यसभा चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर को शिवसेना विधायक सुहास कांडे द्वारा डाले गए वोटों की गिनती नहीं करने का निर्देश दिया। इस मामले पर बोलते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के नाना पटोले ने कहा कि भाजपा ने हार के डर से मतगणना रोकने की कोशिश की। 

नाना पटोले ने कहा कि हमने भाजपा विधायक एस मुनगंटीवार और निर्दलीय विधायक (रवि राणा) के बारे में चुनाव आयोग से शिकायत की है। चुनाव आयोग (मामले) की सुनवाई कर रहा है। हार के डर से बीजेपी ने मतगणना प्रक्रिया को रोकने की कोशिश की, लेकिन महा विकास अघाड़ी की जीत होगी। वहीं, कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि हमें दुख है कि (महा विकास अघाड़ी) के चौथे उम्मीदवार संजय पवार नहीं जीत सके। 

दूसरी ओर भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी के तीनों उम्मीदवारों की जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी का क्षण है क्योंकि भाजपा के तीनों उम्मीदवार जीते हैं। पीयूष गोयल और अनिल बोंडे को 48-48 वोट मिले हैं। हमारे तीसरे उम्मीदवार को शिवसेना के संजय राउत से ज्यादा वोट मिले हैं। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावसंजय राउतBJPशिव सेनादेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत