लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने भाजपा द्वारा "जनाब सेना" कहे जाने पर कहा, 'शिवसेना हिंदुत्ववादी पार्टी थी, है और रहेगी'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 22, 2022 17:02 IST

शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख को इस्तीफा देने के लिए कहना महाविकास अघाड़ी सरकार की गलती थी, जिसे नवाब मलिक के मामले में दोहराया नहीं जाएगा। शिवसेना को भाजपा द्वारा "जनाब सेना" कहने पर राउत ने भाजपा की जमकर खिंचाई की।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा से पूछा जाना चाहिए उन्होंने किसी तरह से कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के साथ सरकार बनाई थीसंजय राउत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा तब भाजपा की राजनीतिक विचारधारा कहां गई थी ? राउत ने कहा, अनिल देशमुख के इस्तीफे वाला किस्सा नवाब मलिक के मामले में नहीं दोहराया जाएगा

नागपुर: शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि शिवसेना एक हिंदुत्ववादी पार्टी थी, है और हमेशा रहेगी। पत्रकारों से बात करते हुए राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक विचारधारा पर सवाल उठाते हुए कहा, “राजनीतिक विचारधारा का सवाल भाजपा से पूछा जाना चाहिए जब उन्होंने कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के साथ सरकार बनाई। तब उनकी राजनीतिक विचारधारा कहां गई थी ? मेरे पास उनको लेकर ऐसे कई प्रश्न हैं।"

विदर्भ क्षेत्र में शिवसेना के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान नागपुर में संवाददाता सम्मेलन करते हुए संजय राउत ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को भाजपा द्वारा "जनाब सेना" करार देने के लिए भाजपा की जमकर खिंचाई की।

एक सवाल के जवाब में राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख को इस्तीफा देने के लिए कहना महाविकास अघाड़ी सरकार की गलती थी, जिसे नवाब मलिक के मामले में दोहराया नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा, "नवाब मलिक को कभी भी उद्धव मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा जाएगा।" मालूम हो कि एनसीपी नेता अनिल देशमुख ने पिछले साल मुंबई के तत्कालीन पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद गृहमंत्री का पद छोड़ दिया था।

वहीं नवाब मलिक को पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय ने कुख्यात दाऊद इब्राहिम के साथ कथित सांठगांठ और मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपो में गिरफ्तार किया था।

केंद्रीय एजेंसी के निसाने पर आने वाले अनिल देशमुख और नवाब मलिक दोनों ही शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख चेहरे हैं।

महाराष्ट्र में इस समय एनसीपी, कांग्रे और शिवसेना की महाविकास अघाड़ी सरकार शासन कर रही है। संजय राउत ने फिर आरोप लगाया कि भाजपा शिवसेना के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार की छवि को खराब करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

टॅग्स :संजय राउतनागपुरनवाब मलिकअनिल देशमुखमहबूबा मुफ़्तीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप