लाइव न्यूज़ :

'5 मिनट में खत्म हो सकता है किसान आंदोलन अगर...', संजय राउत ने मोदी सरकार को दी ये नसीहत

By स्वाति सिंह | Updated: December 16, 2020 16:45 IST

नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच शिवसेना नेता संजय राउत संजय राउत ने बताया, 'अगर प्रधानमंत्री खुद दखल देते हैं, तो यह 5 मिनट में सुलझ सकता है।'

Open in App
ठळक मुद्देनए कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। शिवसेना नेता संजय राउत ने सरकार को किसान आंदोलन खत्म करने का उपाय बताया हैसंजय राउत का कहना है कि इस उपाय से किसानों का प्रदर्शन केवल 5 मिनट में खत्म हो सकता है। 

मुंबई: नए कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। इसी बीच बुधवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने सरकार को किसान आंदोलन खत्म करने का उपाय बताया है। उनका कहना है कि इस उपाय से किसानों का प्रदर्शन केवल 5 मिनट में खत्म हो सकता है। 

संजय राउत ने कहा, 'अगर सरकार चाहे, तो यह मुद्दा आसानी से किसानों के साथ बैठकर आधे घंटे में खत्म हो सकता है।' उन्होंने मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दखल देने की भी बात कही है। राउत ने बताया, 'अगर प्रधानमंत्री खुद दखल देते हैं, तो यह 5 मिनट में सुलझ सकता है।' उन्होंने कहा, 'मोदी जी बड़े नेता हैं, सभी लोग उन्हें सुनेंगे। आप अपने स्तर पर बातचीत शुरू कीजिए इसके बाद जादू देखिए।'

बता दें कि तीन हफ्तों से जारी इन प्रदर्शनों के चलते दिल्ली से जुड़े कई हाईवे प्रभावित हुए हैं। किसान सरकार के कानून में संशोधनों के प्रस्ताव को भी ठुकरा चुकी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसानों को हटाने के लिये दायर याचिकाओं पर बुधवार को केन्द्र और अन्य राज्यों से जवाब मांगा। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमणियन की पीठ ने सुनवाई के दौरान संकेत दिया कि न्यायालय इस विवाद का समाधान खोजने के लिये एक समिति गठित कर सकता है।

इस समिति में सरकार और देश भर की किसान यूनियनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जायेगा। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुनवाई के दौरान पीठ ने याचिकाकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे विरोध प्रदर्शन कर रही किसान यूनियनों को भी इसमें पक्षकार बनायें।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में भारतीय किसान यूनियन और कई अन्य किसान संघों को मामले में पक्षकार के रूप में बनाने की अनुमति दी है। कोर्ट ने केंद्र, पंजाब, हरियाणा को नोटिस जारी किया और उन्हें कल तक जवाब देना है। न्यायालय इस मामले में बृहस्पतिवार को आगे सुनवाई करेगा। 

टॅग्स :संजय राउतनरेंद्र मोदीशिव सेनाकिसान विरोध प्रदर्शनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं