लाइव न्यूज़ :

राज्य सभा में CAB पर चर्चा, संजय राउत ने कहा- हमें किसी से देशभक्ति के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं'

By विनीत कुमार | Updated: December 11, 2019 15:33 IST

राज्य सभा में नागरिक संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान संजय राउत ने सरकार से पूछा, 'क्या इस बिल के पास होने के बाद आप घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे? अगर शरणार्थियों को स्वीकार करते हैं तो उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।'

Open in App
ठळक मुद्दे'कहा जा रहा है कि जो बिल के विरोध में है वो पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है, हमें किसी से सर्टिफिकेट की जररूत नहीं'पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होता है लेकिन इस मामले में वोट बैंक की राजनीति नहीं होनी चाहिए: संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने नागरिक संसोधन विधेयक (सीएबी) पर राज्य सभा में चर्चा के दौरान बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें किसी से देशभक्ति का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। राउत ने साथ ही इस सवाल को भी उठाया कि क्या शरणार्थियों को नागरिकता दिए जाने पर वोट के अधिकार भी मिलेंगे।

राउत ने कहा, 'मैं कल से सुन रहा हूं कि जो इस बिल को समर्थन नहीं देगा वह देशद्रोही है। अब कहा गया है कि जो बिल के विरोध में हैं वो पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। हमें किसी से देशभक्ति का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। हम कितने कठोर हिंदू हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। आप जिस स्कूल में पढ़ते हो, हम उस स्कूल के हेड मास्टर हैं। हमारे स्कूल के हेडमास्टर बालासाहेब ठाकरे थे। अटल जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी थे, हम सभी को मानते हैं।'

संजय राउत ने साथ ही कहा कि ये सच है कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होता है लेकिन इस मामले में वोट बैंक की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

संजय राउत ने सरकार से पूछा, 'क्या इस बिल के पास होने के बाद आप घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे? अगर शरणार्थियों को स्वीकार करते हैं तो उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। क्या उनको वोटिंग राइट्स मिलेंगे?' 

इससे पहले शिवसेना ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर लोकसभा में सरकार को समर्थन दिया था। हालांकि, शिवसेना ने बिन्दुओं पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते हुए लोकसभा में कहा था कि जिन लोगों को इस विधेयक के अमल में आने पर नागरिकता मिलने वाली है, उन्हें 25 साल तक मताधिकार नहीं दिया जाए।

टॅग्स :शिव सेनानागरिकता संशोधन बिल 2019संजय राउतराज्य सभासंसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए