लाइव न्यूज़ :

आधी आबादी को तोहफाः सैनिटरी नैपकीन अब जन औषधि दुकानों पर एक रुपये प्रति की दर से उपलब्ध: मांडविया

By भाषा | Updated: August 26, 2019 20:26 IST

मांडविया ने कहा कि चार पैड के पैक की कीमत फिलहाल10 रुपये है। मंगलवार से इसका दाम चार रुपये होगा। उन्होंने कहा, "हम कल (मंगलवार) से ओक्सो-बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन एक रुपये में पेश कर रहे हैं। सुविधा ब्रांड नाम से ये नैपकिन देशभर के 5,500 जन औपधि केंद्रों में उपलब्ध होगा।"

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने कहा कि कीमत में 60 प्रतिशत की कटौती के साथ नरेंद्र मोदी सरकार ने भाजपा की ओर से आम चुनाव 2019 में अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा किया है। मांडविया ने कहा , " वर्तमान में विनिर्माता उत्पादन लागत पर सैनिटरी नैपकिन की आपूर्ति कर रहे हैं।

सरकार ने अपने जन औषधि केंद्रों पर बिकने वाले सैनिटरी नैपकीन की कीमत घटाकर एक रुपये प्रति पैड करने की घोषणा की है। वर्तमान में इसका मूल्य ढाई रुपये है।

सरकार ने महिला स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन 'सुविधा' 27 अगस्त से जन औषधि केंद्रों पर सब्सिडी दर पर उपलब्ध होगा।

मांडविया ने कहा कि चार पैड के पैक की कीमत फिलहाल10 रुपये है। मंगलवार से इसका दाम चार रुपये होगा। उन्होंने कहा, "हम कल (मंगलवार) से ओक्सो-बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन एक रुपये में पेश कर रहे हैं। सुविधा ब्रांड नाम से ये नैपकिन देशभर के 5,500 जन औपधि केंद्रों में उपलब्ध होगा।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कीमत में 60 प्रतिशत की कटौती के साथ नरेंद्र मोदी सरकार ने भाजपा की ओर से आम चुनाव 2019 में अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा किया है। मांडविया ने कहा , " वर्तमान में विनिर्माता उत्पादन लागत पर सैनिटरी नैपकिन की आपूर्ति कर रहे हैं। इसलिए हम , नैपकीन के खुदरा मूल्य को नीचे लाने के लिए सब्सिडी देंगे। "

सब्सिडी पर खर्च को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह बिक्री पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि सैनिटरी नैपकीन योजना की घोषणा मार्च, 2018 में हुई थी और ये मई, 2018 से जन औषधि केंद्रों पर उपलब्ध हैं।

मांडविया ने कहा , " पिछले एक साल के दौरान जन औषधि केंद्रों से करीब 2.2 करोड़ सैनिटरी नैपकीन की बिक्री की गई है। कीमतों में कमी से हम बिक्री में दोगुना उछाल की उम्मीद है। हम गुणवत्ता , किफायत मूल्य और पहुंच पर ध्यान दे रहे हैं। "

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब बाजार में सैनिटरी नैपकीन की औसत कीमत छह से आठ रुपये है। यह महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार इन सब्सिडी वाले सैनिटरी नैपकीन की कालाबाजारी को रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन