लाइव न्यूज़ :

Sangli Lok Sabha Seat 2024: एमवीए में खींचतान!, गठबंधन के कारण वो सीट छोड़ दीं, जहां पर 5 बार जीत हासिल की थी, उद्धव ठाकरे ने कहा-सभी दिन एक जैसे नहीं होते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2024 12:43 IST

Sangli Lok Sabha Seat 2024: एमवीए में शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के अलावा शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) भी शामिल है। 

Open in App
ठळक मुद्दे‘इंडिया’ गठबंधन 300 लोकसभा सीटें जीतेगा। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वसंतदादा पाटिल के पोते एवं कांग्रेस नेता विशाल पाटिल निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं। भाजपा ने मौजूदा सांसद संजयकाका पाटिल को मैदान में उतारा है।

Sangli Lok Sabha Seat 2024:सांगली लोकसभा सीट को लेकर महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में खींचतान के बीच, शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी ने गठबंधन की खातिर अपने सहयोगियों के लिए वे सीटें छोड़ दी हैं, जिन पर उसने पांच बार जीत हासिल की थी। ठाकरे ने उम्मीदवार चंद्रहार पाटिल के लिए सांगली में एक रैली को संबोधित करते हुए मतदाताओं से ‘तानाशाही’ के खिलाफ लड़ाई में मतों का विभाजन नहीं होने देने का आह्वान किया। एमवीए में शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के अलावा शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) भी शामिल है। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी दिन एक जैसे नहीं होते और विश्वास जताया कि ‘इंडिया’ गठबंधन 300 लोकसभा सीटें जीतेगा। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वसंतदादा पाटिल के पोते एवं कांग्रेस नेता विशाल पाटिल निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं। भाजपा ने मौजूदा सांसद संजयकाका पाटिल को मैदान में उतारा है।

ठाकरे ने कहा, ‘‘हमने रामटेक सीट छोड़ दी, जिस पर हम लगातार पांच बार जीते थे। हमने कोल्हापुर सीट छत्रपति शाहू महाराज के लिए छोड़ दी। हमने अमरावती भी छोड़ दी क्योंकि गठबंधन से न सिर्फ मुझे फायदा होगा, बल्कि हमारे सहयोगियों को भी फायदा होगा।" इन तीनों सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है जो एमवीए गठबंधन में शामिल है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४शिव सेनासांगलीउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?