लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी स्कैम से कहीं ज्यादा बड़ा है संदेसरा ग्रुप का घोटाला, भारतीय बैंकों को लगाया 14,500 करोड़ रुपये का चूना

By रजनीश | Updated: June 29, 2019 12:57 IST

ईडी ने संदेसरा ग्रुप की 9 हजार 778 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच की थीं। एसबीएल के प्रमोटर नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा और दीप्ति संदेसरा पहले ही विदेश भाग चुके हैं और इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है।

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया है कि संदेसरा ब्रदर्स स्कैम नीरव मोदी के पीएनबी स्कैम से बहुत ज्यादा बड़ा फ्रॉड है। ईडी सूत्रों ने एएनआई को बताया कि स्टार्लिंग बॉयोटेक लिमिटेड (एसबीएल) की जांच के दौरान संदेसरा ग्रुप और इसके मुख्य प्रमोटरों ने इंडियन बैंक से 14,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी किया। 

संदेसरा ग्रुप के प्रमोटरों में नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा और दीप्ती संदेसरा प्रमुख हैं। वहीं नीरव मोदी ने 11,400 करोड़ रुपये का बैंक फ्रॉड किया है।

अक्टूबर 2017 में सीबीआई ने इस कंपनी और इसके प्रमोटरों पर 5383 करोड़ रुपये के फ्रॉड को लेकर एफआईआर दर्ज कराया था उसके बाद इस मामले में ईडी ने केस दर्ज किया है।

सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि संदेसरा ग्रुप की ओवरसीज कंपनियों ने भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं से 9000 करोड़ रुपये लोन लिया। जांच अधिकारियों ने यह भी बताया कि एसबीएल ग्रुप ने भारतीय और विदेशी दोनों मुद्रा में लोन प्राप्त किया।

कंपनी को ये लोन आंध्रा बैंक, यूको बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक और बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई में कंसोर्टिय द्वारा लोन स्वीकृत किया गया था।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि लोन के जरिए प्राप्त किए गए धन को कई दूसरे कार्यों और अपने जरूरत के इस्तेमाल में लाया गया। 

बीते बुधवार को ईडी ने संदेसरा ग्रुप की 9 हजार 778 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच की थीं। इनमें नाइजीरिया में ऑयल रिग्स, लंदन में एक जेट और आलीशान फ्लैट शामिल हैं। एसबीएल के प्रमोटर नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा और दीप्ति संदेसरा पहले ही विदेश भाग चुके हैं और इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है।

टॅग्स :बिज़नेसपीएनबी स्कैमनीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट