किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर आज होगा संयुक्त किसान मोर्चा का देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन

By रुस्तम राणा | Published: November 26, 2021 08:53 AM2021-11-26T08:53:43+5:302021-11-26T09:01:22+5:30

दिल्ली में आंदोलन को और भी तेज और मजबूत करने के लिए कई किसान ट्रेक्टर-ट्रॉली में राशन-पानी लेकर आज पहुंचेंगे।

Samyukt Kisan Morcha to hold nationwide protests today to mark one year of farmers' movement | किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर आज होगा संयुक्त किसान मोर्चा का देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन

किसान आंदोलन (फाइल फोटो)

Highlightsदेश के विभिन्न हिस्सों में आज किसान मोर्चा का प्रदर्शनदिल्ली में आज आंदोलन से जुड़ेंगे हजारों किसान

आज किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने जा रहा है। आंदोलन की वर्षगांठ पर संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा देश के कई अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं हजारों किसान दिल्ली बॉर्डर में हो रहे आंदोलन में हिस्सा लेंगे। इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है। दिल्ली पुलिस के द्वारा दोबारा बैरिकेडिंग की जा रही है।  

वहीं कर्नाटक में किसान सभी जिलों में प्रदर्शन के लिए मुख्य मार्गों पर उतरेंगे। वहीं तमिलनाडु में किसान संयुक्त मोर्चा ट्रेड यूनियन के साथ मिलकर सभी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेगा। रायपुर और राँची में किसान ट्रेक्टर ट्रॉली की रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे। कोलकाता में किसानों का प्रदर्शन होगा। वहीं पटना में किसान संगठन और ट्रेड यूनियन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। दिल्ली में आंदोलन को और भी तेज और मजबूत करने के लिए कई किसान ट्रेक्टर-ट्रॉली में राशन-पानी लेकर आज पहुंचेंगे। 

बता दें कि किसानों का यह आंदोलन केन्द्र सरकार द्वारा पिछले वर्ष पास किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ था, जिन्हें पीएम मोदी ने 19 नवंबर को वापस लेने का ऐलान कर दिया। इन तीनों कानूनों की वापसी पर केन्द्रीय कैबिनेट की भी मुहर लग चुकी है। 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीत कालीन सत्र में कानून वापसी की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। 

वहीं पीएम मोदी ने एमएसपी पर भी एक कमेटी बनाने की घोषणा की थी। दरअसल कृषि कानून वापसी के ऐलान के बाद किसान संगठन अपनी छह मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कर चुके हैं। जिनमें एमएसपी पर लीगल गारंटी, आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के लिए स्मारक, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी के अलावा अन्य मांगें शामिल हैं। 

संयुक्त मोर्चा ने ये ऐलान पहले ही कर दिया है कि जब तक किसानों की छह मांगे पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा, बल्कि जिस दिन से शीत सत्र शुरू होगा उस भी संयुक्त मोर्चा ट्रेक्टर ट्रॉली के साथ दिल्ली में कूच करेगा। 

Web Title: Samyukt Kisan Morcha to hold nationwide protests today to mark one year of farmers' movement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे