लाइव न्यूज़ :

लाइव टीवी डिबेट में धरने पर बैठ गए कांग्रेस प्रवक्ता, संबित पात्रा ने की थी राहुल गांधी को जूते मारने की मांग

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 29, 2018 12:45 IST

गुरुवार (28 जून) को आज तक चैनल के शो 'हल्ला बोल' में संबित पात्रा और राजीव त्यागी आमने-सामने थे। मुद्दा था सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो।

Open in App

नई दिल्ली, 29 जूनः  29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। करीब 21 महीने बाद बुधवार (27 जून) को इसका वीडियो फुटेज सामने आया तो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। टीवी स्टूडियो से लेकर चाय की टपरी तक लोग इसी मुद्दे पर चर्चा करते दिखाई दिए। ऐसे ही एक टीवी डिबेट में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जूते से मारने की मांग कर दी। इसके विरोध में कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी धरने पर बैठ गए और संबित मात्रा से माफी मांगने की बात करते रहे।

यह भी पढ़ेंः- सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस के सवालों पर बीजेपी का पलटवार, बोली- सेना का मनोबल तोड़ना ही कांग्रेस की राजनीति

गुरुवार (28 जून) को आज तक चैनल के शो 'हल्ला बोल' में संबित पात्रा और राजीव त्यागी आमने-सामने थे। मुद्दा था सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो। कांग्रेस प्रवक्ता ने रक्षा बजट कम करने का आरोप लगाते हुए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी राजनीतिक लाभ के लिए सेना का इस्तेमाल कर रही है। वोट के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का ढिंढोरा पीट रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में भी सर्जिकल स्ट्राइक हुई है लेकिन हमने कभी इस पर राजनीति नहीं की।

यह भी पढ़ेंः- विजय माल्या ने सार्वजनिक की पीएम मोदी को लिखी 2 साल पुरानी चिट्ठी, बीजेपी ने ऐसे दिया जवाब

कांग्रेस प्रवक्ता के ऐसे आरोप सुनते ही संबित पात्रा भड़क गए। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत ना दो तो कांग्रेस सवाल उठाती है और सबूत देने पर राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाती है। पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जूते से मारने की मांग कर दी। टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप के दखल के बावजूद ये डिबेट हंगामे की भेट चढ़ गई।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :सर्जिकल स्ट्राइकसंबित पात्राराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया