सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस के सवालों पर बीजेपी का पलटवार, बोली- सेना का मनोबल तोड़ना ही कांग्रेस की राजनीति

By आदित्य द्विवेदी | Published: June 28, 2018 01:49 PM2018-06-28T13:49:43+5:302018-06-28T13:49:43+5:30

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सेना को खुली छूट दी गई है। उन पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं है। 

demoralising the Army, the only motive of Congress? Ravi Shankar Prasad on release of Surgical Strike video | सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस के सवालों पर बीजेपी का पलटवार, बोली- सेना का मनोबल तोड़ना ही कांग्रेस की राजनीति

सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस के सवालों पर बीजेपी का पलटवार, बोली- सेना का मनोबल तोड़ना ही कांग्रेस की राजनीति

नई दिल्ली, 28 जूनः सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो पर कांग्रेस के सवालों का बीजेपी ने जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस के सभी आरोपों पर पलटवार किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सेना का मनोबल तोड़ना ही कांग्रेस की राजनीति है। हमें अपनी सेना पर गर्व है। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को कभी खून की दलाली कहा था। कांग्रेस नेताओं ने आर्मी चीफ के बारे में शर्मनाक शब्दों का इस्तेमाल किया। राहुल गांधी से हम और कुछ उम्मीद कर भी नहीं सकते क्योंकि उनकी माता जी ने मोदी को मौत का सौदागर कहा था।' सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर राजनीतिक फायदे के लिए सेना के इस्तेमाल का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ेंः- सर्जिकल स्ट्राइक वीडियो पर कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- BJP सेना का राजनीतिक शोषण कर रही है

रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

- बिना दलालों के हथियारों की खरीद नहीं करती थी कांग्रेस। मोदी सरकार में बिचौलियों का काम खत्म हो गया इसीलिए कांग्रेस चिढ़ रही है।

- वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि भारत की सेना अंदर जाती है और बिना किसी जवान के खरोच के वापस आ जाती है। आतंकियों के ठिकाने तबाह किए जाते हैं। कांग्रेस हमसे पूछ रही है कि हम इसका राजनीतिकरण कर रहे हैं?

- राहुल ने सर्जिकल स्ट्राइक को कभी खून की दलाली कहा था। कांग्रेस नेताओं ने आर्मी चीफ के बारे में शर्मनाक शब्दों का इस्तेमाल किया। राहुल गांधी से हम और कुछ उम्मीद कर भी नहीं सकते क्योंकि उनकी माता जी ने मोदी को मौत का सौदागर कहा था।

- कांग्रेस पार्टी वोट के लिए कितना गिरेगी? कांग्रेस साफ-साफ बताए कि वो वीडियो उस वक्त के जनरल ने कंफर्म किया है। क्या आप उस वीडियो को सही मानते हैं? सर्जिकल स्ट्राइक को कांग्रेस सही मानती है या गलत? कश्मीर में हमारे सेना के जवान आतंकियों के ठिकाने पर घुसकर तबाह करते हैं। इसे सही मानते हैं या गलत? आज भी उनके नेताओं ने इस वीडियो को गलत बताया है। हमारा कोई राजनीति करने का इरादा नहीं है। हमें सेना की सियासत करके अपनी राजनीति नहीं करनी है।

- उस बहादुर सेना के जवान औरंगजेब के घर जब जनरल बिपिन रावत गए और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण गई तो कांग्रेस ने उसे ड्रामा कहा। एक लोकप्रिय प्रधानमंत्री की तुलना आप औरंगजेब से करते हैं। ये शर्मनाक, बेबुनियाद और राजनीतिक गिरावट की पराकाष्ठा है।

सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो पर कांग्रेस ने क्या कहा था?

- कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर सेना के शौर्य, बलिदान, पराक्रम और साहस का इस्तेमाल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए करने का आरोप लगाया।

-अटल और मनमोहन सरकार के दौरान भी ऐसी कार्रवाइयां हुईं, लेकिन सेना के पराक्रम का राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल की इस तरह की बेशर्म कोशिश कभी नहीं की गई।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

Web Title: demoralising the Army, the only motive of Congress? Ravi Shankar Prasad on release of Surgical Strike video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे