बीजेपी में शामिल हुए सपा के संजय सेठ और सुरेंद्र सिंह नागर, राज्यसभा से दिया था इस्तीफा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 10, 2019 01:12 PM2019-08-10T13:12:57+5:302019-08-10T13:12:57+5:30
समाजवादी पार्टी के सुरेंद्र सिंह नागर और संजय सेठ ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन कर ली। उन्हें दिल्ली में बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
समाजवादी पार्टी के सुरेंद्र सिंह नागर और संजय सेठ ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन कर ली। उन्हें दिल्ली में बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। दोनों नेताओं ने सोमवार को राज्यसभा से इस्तीफा दिया था। तभी से अटकलें लगाई जा रही थी कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे सुरेंद्र सिंह नागर का कार्यकाल चार जुलाई 2022 तक था। संजय सेठ सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते थे। उच्च सदन में उनका कार्यकाल भी 2022 तक था। इससे पहले 16 जुलाई को सपा के राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने भी पार्टी और उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। नीरज भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
Delhi: Samajwadi Party MPs Sanjay Seth and Surendra Singh Nagar who resigned from Rajya Sabha recently, join BJP in the presence of senior party leader Bhupendra Yadav pic.twitter.com/2G362W0vOq
— ANI (@ANI) August 10, 2019