वसीम रिजवी के बयान पर भड़के आजम खान, कहा- मुसलमानों को भेजना ही तो पाक नहीं अमेरिका भेजो
By पल्लवी कुमारी | Updated: February 3, 2018 18:21 IST2018-02-03T18:13:39+5:302018-02-03T18:21:02+5:30
शिया वक्फ बोर्ड प्रमुख चेयरमैन वसीम रिजवी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का समर्थन किया है।

वसीम रिजवी के बयान पर भड़के आजम खान, कहा- मुसलमानों को भेजना ही तो पाक नहीं अमेरिका भेजो
उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने अयोध्या में राम मंदिर बनने की वकालत करते हुए कहा जो मुसलमान इसका विरोध कर रहे हैं, वह पाकिस्तान या फिर बांग्लादेश जाए। इस बयान पर अब समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान का पलटवार आया है। उन्होंने कहा है कि अगर मुसलमानों को भेजना ही है तो पाकिस्तान या बांग्लादेश क्यों, अमेरिका भेजना चाहिए।
आजम खान ने कहा, 'भेजना ही है तो उन देशों में क्यूं भेजते हो जहां रोटी नहीं है। देश के बादशाह ऐसा चाहते हैं तो यूरोप भेजें, या अमेरिका के तानाशाह से भी उनकी अच्छी दोस्ती है, लेकिन पूर्ण स्थानान्तरण होना चाहिए।'
Bhejna hai to un deshon mein kyo bhejte ho jahan roti nahi hai. Desh ke badshah aisa chahte hain to Europe bheje, America ke tanashah se bhi achi dosti hai unki. Par total migration hona chahiye: A.Khan on Wasim Rizvi stmt 'Muslims protesting Ram Mandir must go to Pak/Bangladesh' pic.twitter.com/BLJeHxVMFw
— ANI UP (@ANINewsUP) February 3, 2018
उन्होंने रिजवी पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति से ट्रंप की दोस्ती पर भी हमला बोला। आजम खान ने यहां ट्रंप को तानाशाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बादशाह बताया है।
गौरतलब है कि शुक्रवार 2 फरवरी को वसीम रिजवी ने अयोध्या में विवादित जमीन के पास नमाज पढ़े और राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास से मुलाकात की थी। तभी उन्होंने इस इस बात को बोला था। वसीम रिजवी ने कहा, 'जो लोग अयोध्या में राम मंदिर बनाने का विरोध कर रहे हैं और बाबरी मस्जिद चाहते हैं, ऐसे कट्टर मानसिकता वाले मुस्लिम लोगों को पाकिस्तान या बांग्लादेश जाना चाहिए। ऐसे मुसलमानों के लिए भारत में कोई स्थान नहीं है।'