लाइव न्यूज़ :

Sam Pitroda China: सैम पित्रोदा बोले-चीन से खतरा नहीं, दुश्मन मानना ​​बंद करे भारत?, भाजपा-कांग्रेस में ठनी, हंगामा तेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2025 17:31 IST

Sam Pitroda China: भाजपा नेता ने कहा कि पित्रोदा ने चीन की सत्तारूढ़ पार्टी के साथ कांग्रेस के समझौते को खुले तौर पर स्वीकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत को चीन को दुश्मन मानना ​​बंद करना चाहिए। पार्टी के शीर्ष नेताओं के बयानों के अनुरूप है। भारत की पहचान, कूटनीति और संप्रभुता पर गहरा आघात है।

Sam Pitroda China: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के नेता सैम पित्रोदा के एक कथित बयान का हवाला देते हुए सोमवार को प्रमुख विपक्षी दल पर निशाना साधा और दावा किया कि उनकी यह टिप्पणी चीन के समर्थन में दिए गए उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं के बयानों के अनुरूप है। पित्रोदा ने एक साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा है कि चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है और भारत को चीन को दुश्मन मानना ​​बंद करना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि पित्रोदा ने जो कुछ कहा है वह कांग्रेस की मानसिकता का प्रतीक है। भाजपा नेता ने कहा कि पित्रोदा ने चीन की सत्तारूढ़ पार्टी के साथ कांग्रेस के समझौते को खुले तौर पर स्वीकार किया है।

त्रिवेदी ने कहा कि यह भारत की प्रतिष्ठा के लिए झटका है और उनके बयानों से ऐसा लगता है कि भारत हमलावर है। उन्होंने कहा, ‘‘साफ है कि यह कांग्रेस पार्टी द्वारा चीन के साथ किए गए समझौते की अभिव्यक्ति है... गंभीर मुद्दा यह है कि सैम पित्रोदा ने जिस तरह की टिप्पणी की है, वह भारत की पहचान, कूटनीति और संप्रभुता पर गहरा आघात है।’’

उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या यह गलवान के शहीदों का अपमान नहीं है? उन्होंने कहा, ‘‘गलवान में हमारे 20 जवान शहीद हो गए और आपके नेता ऐसी भाषा बोल रहे हैं। यह निंदनीय है और भारतीय सेना और हमारे सैनिकों के बलिदान का अपमान है।’’

भाजपा प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य ने विपक्षी दल पर निशाना साधने के लिए भारत में मतदान भागीदारी बढ़ाने के लिए अमेरिकी एजेंसी के धन का इस्तेमाल और पाकिस्तान से कथित संबंध के लिए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ सत्तारूढ़ पार्टी के आरोपों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस के पास बच निकलने का अब कोई रास्ता नहीं है और विपक्षी पार्टी को स्पष्टीकरण देना चाहिए। 

पित्रोदा की कथित टिप्पणी पार्टी की राय नहीं, चीन सबसे बड़ी चुनौती: कांग्रेस

कांग्रेस ने अपनी ओवरसीज इकाई के प्रमुख सैम पित्रोदा की एक कथित टिप्पणी से दूरी बनाते हुए सोमवार को कहा कि यह पार्टी का विचार नहीं है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि चीन, भारत की विदेश नीति, बाह्य सुरक्षा और आर्थिक क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख पित्रोदा ने एक साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा है कि चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है और भारत को चीन को दुश्मन मानना ​​बंद करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पित्रोदा के कथित बयान का हवाला देते हुए सोमवार को प्रमुख विपक्षी दल पर निशाना साधा और दावा किया कि उनकी यह टिप्पणी चीन के समर्थन में दिए गए उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं के बयानों के अनुरूप है। कांग्रेस नेता रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सैम पित्रोदा द्वारा चीन पर व्यक्त किए गए कथित विचार निश्चित रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचार नहीं हैं।

चीन हमारी विदेश नीति, बाह्य सुरक्षा और आर्थिक क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की करीब पांच साल पुरानी एक टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी ने चीन के प्रति मोदी सरकार के दृष्टिकोण पर बार-बार सवाल उठाए हैं। जिसमें 19 जून 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से चीन की दी गई क्लीन चिट भी शामिल है।

चीन पर हमारा सबसे हालिया बयान 28 जनवरी 2025 को जारी किया गया था।’’ रमेश का कहना है, ‘‘यह भी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद को इस स्थिति पर चर्चा करने और इन चुनौतियों का प्रभावी समाधान निकालने के लिए सामूहिक संकल्प व्यक्त करने का अवसर नहीं दिया जा रहा है।’’

टॅग्स :चीनसैम पित्रोदाBJPकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?