लाइव न्यूज़ :

रिक्शा चालकों, कुलियों और रेलवे कर्मचारियों से मिले सलमान खुर्शीद

By भाषा | Updated: August 29, 2021 23:27 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार कर रहे वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को गोरखपुर में रिक्शा चालकों, कुलियों तथा रेलवे कर्मचारियों से मुलाकात की। खुर्शीद सिविल लाइंस स्थित गोरखपुर क्लब में एक बैठक में शरीक होने के लिए ऑटो रिक्शा से पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद शहर में रिक्शा और ऑटो रिक्शा से घूमे और लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने एक महिला ऑटो रिक्शा चालक से भी मुलाकात की और डीजल तथा पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बारे में उनसे बात की। खुर्शीद ने कहा, "मुझे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोगों से मुलाकात करने और उनकी तकलीफें जानने को कहा है ताकि कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में उन सभी को शामिल किया जा सके।" रविवार सुबह खुर्शीद और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एनईआर एम्प्लाइज एसोसिएशन के कार्यालय जाकर रेल कर्मियों से मुलाकात की। इस दौरान रेल कर्मियों ने रेलवे के निजीकरण की आशंकाएं जाहिर करते हुए अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। श्रीनेत ने इस मौके पर कहा कि देश बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों से जूझ रहा है। इस बीच, लखनऊ में कांग्रेस का अभियान 'प्रशिक्षण से पराक्रम' रविवार को भी जारी रहा, जिसमें 'किसने बनाया उल्टा प्रदेश' शीर्षक से एक सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने अपने-अपने शासन के दौरान उत्तर प्रदेश को किस तरह बर्बाद किया। पार्टी प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश के 42 जिलों में पूरा हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप