लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाई गईं, जानिए इसकी पीछे की क्या है वजह

By रुस्तम राणा | Updated: October 1, 2024 18:42 IST

सनातन रक्षक दल (हिंदू संगठनों) का कहना है कि किसी भी मंदिर में मृत मनुष्यों की मूर्ति की पूजा करना वर्जित है। हिन्दू संगठन ने साईं को बाबा को मुस्लिम बताया।

Open in App

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंदिरों में साईं बाबा की मूर्तियाँ स्थापित करने को लेकर विवाद छिड़ गया है। अब तक 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियाँ हटा दी गई हैं, जिनमें प्रमुख बड़ा गणेश मंदिर भी शामिल है। इस कार्रवाई का नेतृत्व कथित तौर पर सनातन रक्षक सेना के अजय शर्मा कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, हिंदू संगठनों द्वारा 28 और मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है, जिनका दावा है कि साईं बाबा मुस्लिम थे और उनका सनातन धर्म से कोई संबंध नहीं था। संगठनों का तर्क है कि वे साईं बाबा की पूजा का विरोध तो नहीं करते, लेकिन वे मंदिरों में उनकी मूर्तियाँ स्थापित नहीं होने देंगे।

दरअसल, सनातन रक्षक दल (हिंदू संगठनों) का कहना है कि किसी भी मंदिर में मृत मनुष्यों की मूर्ति की पूजा करना वर्जित है। हिंदू धर्म में मंदिरों में केवल 5 देवों- सूर्य, विष्णु, शिव, शक्ति, और गणपति के स्वरूपों की मूर्तियां ही स्थापित की जा सकती हैं। साईं बाबा मुस्लिम हैं और उनका सनातन धर्म से रिश्ता नहीं। इसलिए, मंदिरों से मूर्ति हटाने का कार्य किया जा रहा है।

साईं बाबा की प्रतिमा का विरोध करने वालों का ये भी कहना है कि उनका असली नाम 'चांद मियां' है। वह मुस्लिम धर्म से स्वामित्व रखते थे। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कोई हिंदू संगठन साईं बाबा की पूजा पर आपसे सवाल पूछ रहा हो। इससे पहले भी हिंदू संगठन साईं बाबा की पूजा पर विरोध कर चुके हैं। 

टॅग्स :वाराणसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी