लाइव न्यूज़ :

CAA पर गांव-गांव जाएंगे साधु-संत, यह नागरिकता देने का कानून है, छीनने का नहींः अखिलेश्वरानंद

By भाषा | Updated: January 20, 2020 19:12 IST

केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य अखिलेश्वरानंद जी महाराज ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बैठक में संतों ने नागरिकता संशोधन कानून बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और इस संबंध में गांव-गांव जाकर लोगों को खासकर मुसलमानों को बताएंगे कि इस कानून से भारतीय मुसलमानों का किसी भी तरह अहित नहीं है.. यह नागरिकता देने का कानून है, किसी की नागरिकता छीनने का कानून नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाए जाने पर भी संतों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।साधु संतों ने केंद्र की मोदी सरकार का आभार प्रकट किया है।

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की सोमवार को यहां हुई बैठक में निर्णय किया गया कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में जो भ्रम फैलाया जा रहा है, उसे दूर करने के लिए साधु संत गांव-गांव में जागरूकता फैलाएंगे।

केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य अखिलेश्वरानंद जी महाराज ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बैठक में संतों ने नागरिकता संशोधन कानून बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और इस संबंध में गांव-गांव जाकर लोगों को खासकर मुसलमानों को बताएंगे कि इस कानून से भारतीय मुसलमानों का किसी भी तरह अहित नहीं है.. यह नागरिकता देने का कानून है, किसी की नागरिकता छीनने का कानून नहीं है।

उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाए जाने पर भी संतों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। देश की एकता और अखंडता के लिए ये बहुत बड़ी बाधाएं थीं, जिन्हें दूर करने के लिए साधु संतों ने केंद्र की मोदी सरकार का आभार प्रकट किया है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तिथि के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, “जब केंद्र सरकार न्यास का गठन करेगी और इसके बाद जो बातें सामने आएंगी, उस पर विचार कर हम तिथि घोषित करेंगे।

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करने के लिए श्रीराम जन्मभूमि न्यास ने वातावरण तैयार किया है। विहिप के मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों के निर्देशन में पत्थर तराशने का काफी काम पूरा हो गया है।” उन्होंने कहा, “हमारे मॉडल में गर्भगृह उसी स्थान पर है जहां आज रामलला विराजमान हैं। इसलिए पूज्य संतों का आग्रह है कि उसी मॉडल की स्वीकृति मिलनी चाहिए।” अखिलेश्वरानंद जी महाराज ने बताया कि बैठक में जनसंख्या के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने कहा, “जनसंख्या का जिस प्रकार से विस्फोट हो रहा है, उसे देखते हुए अगर केंद्र द्वारा इसके नियंत्रण के लिए कोई प्रस्ताव आता है, तो हम न केवल उसका समर्थन करेंगे, बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।” विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री मिलिंद परांडे ने बताया कि अयोध्या मुद्दे पर नौ नवंबर को निर्णय आने के बाद हिंदू समाज ने बहुत संयम का परिचय दिया। अब इस निर्णय को लेकर 25 मार्च (रामनवमी) से सात अप्रैल (हनुमान जयंती) तक देशभर में लाखों गांवों तक रथ यात्राएं, शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी और रामोत्सव मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूज्य संतों ने यह निर्णय भी किया है कि पश्चिम भोगवाद के चलते हिंदू संस्कारों का जो क्षरण हो रहा है, उसे कैसे रोका जाए और ईसाई धर्मांतरण को लेकर देश भर में जो षड्यंत्र चल रहा है, उसे ध्वस्त करने के लिए वे अपने शिष्यों के साथ गांव-गांव जनजागरण करेंगे।

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर माननीय उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद यह केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की प्रथम बैठक थी, जिसकी अध्यक्षता जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने की और इसमें लगभग सभी सदस्य शामिल हुए। मार्गदर्शक मंडल में 300 से अधिक साधु संत सदस्य हैं। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीअयोध्याराम जन्मभूमियोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप