लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को लेकर पीएम मोदी ने जताया शोक, अब तक मरने वालों की संख्या हुई 1,136

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2022 22:24 IST

सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, "पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुख हुआ। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने लिखा- पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुख हुआउन्होंने पाकिस्तान में जल्द सामान्य स्थिति के लौट आने की कामना की बाढ़ के कारण पड़ोशी देश में पिछले 24 घंटों में 75 लोगों की मौत हुई है 

नई दिल्ली: पाकिस्तान में बाढ़ से आई तबाही में लाखों-लाखों लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जून के बाद से पाकिस्तान में मानसून की बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,136 तक पहुंच गई है, जिसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 75 लोगों की मौत हुई है। 

पड़ोसी देश में आई इस भयंकर त्रासदी को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी ने दुख जताया है। सोमवार को उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, "पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुख हुआ। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और शीघ्र सामान्य स्थिति की बहाली की कामना करते हैं।"

बाढ़ की वजह से पाकिस्तान में खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। आलम ये है कि पड़ोसी मुल्क की सरकार ने भारत से दोबार ट्रेड करने की घोषणा की है। पाकिस्तान के वित्तमंत्री मिफ्ताह इस्माइल ऐलान करते हुए कहा है कि हम इस बाढ़ और खाद्य कीमतों में वृद्धि के कारण भारत के साथ व्यापार मार्ग खोलेंगे। 

पाकिस्तान के वित्तमंत्री इस्माइल ने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो हम भारत के साथ आयात करेंगे ताकि हम अपने किसानों को बचा सकें। पड़ोसी देश में प्‍याज 400 रुपये और टमाटर 500 रुपये किलो बिक रहा है। पाकिस्‍तान इस समय डिफाल्‍ट होने की कगार पर है और केवल बाढ़ से ही उसे 5.5 अरब डॉलर का नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि पाकिस्‍तान ने कश्‍मीर में धारा 370 को खत्‍म किए जाने के बाद भारत के साथ व्‍यापार को बंद कर दिया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतपाकिस्तानबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम