लाइव न्यूज़ :

किसानों के आंदोलन को देखते हुए शिअद ने रद्द किया शताब्दी समारोह

By भाषा | Updated: December 7, 2020 20:25 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात दिसंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने किसानों के चल रहे आंदोलन को देखते हुए अपने शताब्दी समारोह के अवसर पर पार्टी का तीन दिवसीय कार्यक्रम रद्द कर दिया है। पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शिअद कोर कमेटी ने यह फैसला पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया।

कृषि कानूनों को लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन से बाहर निकल गई पार्टी ने मांग की कि सरकार कानूनों को तत्काल निरस्त करे और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उपज की सुनिश्चित सरकारी खरीद के लिए वैधानिक प्रावधान करे।

चीमा ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में हजारों अकाली कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी को लगा कि अगर आनंदपुर साहिब में योजना के अनुसार बड़े पैमाने पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, तो चल रहे आंदोलन को नुकसान होगा।

उन्होंने कहा कि इसके बाद इस आयोजन को पूरी तरह रद्द करने का फैसला किया गया और 12 दिसंबर को अकाल तख्त पर अखंड पाठ आयोजित किया गया।

उन्होंने यहां एक बयान में कहा कि पाठ का समापन 14 दिसंबर को होगा और इसमें वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

शिअद की स्थापना 1920 में हुई थी। उसने किसान संगठनों द्वारा आठ दिसंबर को किए गए भारत बंद के आह्वान का समर्थन किया है।

पार्टी ने पंजाबियों के साथ-साथ देश भर के लोगों से आंदोलनरत किसानों के साथ एकजुटता दिखाने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम