लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट ने हेडमास्टर अंदाज में वरिष्ठ बीजेपी नेता को दी नसीहत, भाजपा नेता ने किया था तंज- "दिल का दर्द बाहर आ गया..."

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2021 15:30 IST

सचिन पायलट की राजस्थान में अशोक गहलोत से नाराजगी के किस्से आते रहे हैं। उनका ऐसा ही नाराजगी भरा एक बयान हाल में आया जिस पर बीजेपी नेता ने चुटकी ली थी। हालांकि, सचिन पायलट ने भी उन्हें जवाब देने में देरी नहीं की।

Open in App
ठळक मुद्दे सचिन पायलट ने राजस्थान बीजेपी नेता के ट्वीट पर दिया जवाब सचिन पायलट ने कहा- भाजपा नेताओं को अपनी स्थिति पर ध्यान देना चाहिएइससे पहले सचिन पायलट के अपनी पार्टी से नाराज चलने संबंधी खबर पर बीजेपी नेता ने ली थी चुटकी

जयपुर: राजस्थानकांग्रेस के शीर्ष नेता सचिन पायलट ने बुधवार को राजस्थान भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को अपनी स्थिति और भाजपा की अंदरूनी कलह पर ध्यान देने की सार्वजनिक तौर पर नसीहत दे दी। बुधवार को एक दैनिक अखबार में खबर छपी कि राजस्थान कांग्रेस के शीर्ष नेता सचिन पायलट अपनी सत्ताधारी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। 

इस खबर के बाद राज्य के भाजपा नेता इसपर चुटकी लेने लगे।  राजस्थान विधानसभा के उपनेता विपक्ष और चुरु से भाजपा विधायक ने राजेंद्र राठौर ने ट्विटर पर तंज कसा, "आखिर मन का दर्द होठों पर आ ही गया..."

भाजपा नेता के इस ट्वीट पर जवाबी ट्वीट करते हुए सचिन पायलट ने पलटवार किया, "प्रदेश के भाजपा नेताओं को व्यर्थ की बयानबाजी के बजाय अपनी स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।" 

बुधवार सुबह ही सोशलमीडिया पर लोगों के बीच यह चर्चा चल पड़ी कि आज कोई बड़ा कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल होने वाला है। सोशलमीडिया पर कई लोगों ने सचिन पायलट के बयान के आधार पर यह अटकल लगानी शुरू कर दी कि भाजपा में होने वाले नेता सचिन पायलट हो सकते हैं।

सचिन पायलट के बयान पर बीजेपी नेता ने ली थी चुटकी

अखबार में सचिन पायलट के हवाले से कहा गया कि कांग्रेस के लिए सबकुछ दाँव पर लगाने वालों की पार्टी में सुनवाई नहीं हो रही है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। अशोक गहलोत राज्य के मुख्यमंत्री हैं। सचिन पायलट से उनकी बनती नहीं है। दोनों के बीच टकराव पिछले साल खुलकर सामने आ गया था। ऐसी पृष्ठभूमि में सचिन को लेकर ऐसी खबर को उड़ाना मुश्किल नहीं।

राजेंद्र राठौर ने इसी खबर पर चुटकी लेते हुए कहा, "  भाजपा नेता का ट्वीट टेक्स्ट- 'आखिर मन का दर्द होठों पर आ ही गया। ये चिंगारी कब बारूद बनकर फूटेगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में तत्कालीन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष @SachinPilot जी ने अहम भूमिका निभाई थी। सुलह कमेटी के पास मुद्दे अब भी अनसुलझे ही हैं। ना जाने कब क्या हो जाए...'

राठौर के ट्वीट का जवाब देते हुए सचिन पायलट ने जवाबी ट्वीट किया, "सचिन पायलट का ट्वीट टेक्स्ट- 'प्रदेश के भाजपा नेताओं को व्यर्थ बयानबाज़ी की बजाय अपनी स्थिति पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। आपसी फूट व अंतर्कलह इतनी हावी है कि राज्य मे भाजपा विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रही। इनकी नाकाम नीतियों से देश में उपजे संकट में जनता को अकेला छोड़ने वालों को जनता करारा जवाब देगी।'

पिछले कुछ सालों में जिस तरह कई बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं उसे देखते हुए कब कौन कांग्रेसी भाजपा में चला जाएगा यह कहना मुश्किल है। पिछले साल ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गये थे।  सिंधिया को राहुल और प्रियंका का बेहद करीबी माना जाता था।

हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान असम में भाजपा को जीत मिली तो हेमंत बिस्व सरमा को  राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया। हेमंत बिस्व सरमा भी कुछ साल पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये थे।

टॅग्स :सचिन पायलटराजस्थानकांग्रेसअशोक गहलोतभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह