लाइव न्यूज़ :

'सचिन पायलट जी, आप कुछ भी कर लें, आपका नंबर नहीं आएगा', राजस्थान कांग्रेस की खींचतान पर अमित शाह ने ली चुटकी

By रुस्तम राणा | Updated: April 15, 2023 17:49 IST

बीजेपी नेता अमित शाह ने हाल ही में राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत-सचिन पायलट की तकरार का भी मजाक उड़ाते हुए कहा कि दोनों नेता सत्ता के लिए व्यर्थ लड़ रहे हैं क्योंकि न तो सत्ता मिलेगी क्योंकि इस बार भाजपा सत्ता में आ रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत-सचिन पायलट की तकरार का मजाक उड़ायाकहा- दोनों सत्ता के लिए व्यर्थ लड़ रहे हैं, उन्हें सत्ता तो मिलेगी नहीं, क्योंकि भाजपा सत्ता में आ रही हैआगे पायलट पर तंज कसते हुए कहा- पायलट जी, आप कुछ भी कर लें, आपका नंबर नहीं आएगा

जयपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बावजूद, हाल के चुनावों में सबसे पुरानी पार्टी पूर्वोत्तर से बाहर हो गई। उनकी टिप्पणी तब आई जब वह राजस्थान के भरतपुर में एक रैली में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ बोल रहे थे।

शाह ने हाल ही में राजस्थानकांग्रेस में अशोक गहलोत-सचिन पायलट की तकरार का भी मजाक उड़ाते हुए कहा कि दोनों नेता सत्ता के लिए व्यर्थ लड़ रहे हैं, उन्हें सत्ता तो मिलेगी नहीं,  क्योंकि इस बार भाजपा सत्ता में आ रही है। 

आगे कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए शाह ने हिंदी में कहा: "...पायलट जी, आप कुछ भी कर लें, आपका नंबर नहीं आएगा, हो सकता है कि जमीन पर आपका योगदान गहलोत जी से अधिक हो, लेकिन गहलोत जी का योगदान है कांग्रेस के खजाने में अधिक है।

सचिन पायलट ने पार्टी के संकट को गहराते हुए राजस्थान कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ फिर से अपना अभियान शुरू कर दिया है। गांधी परिवार के वादों के बावजूद मुख्यमंत्री के पद से वंचित होने के बाद सचिन पायलट भ्रष्टाचार के खिलाफ उपवास पर चले गए, वसुंधरा राजे के खिलाफ आरोपों पर अशोक गहलोत को उनकी "निष्क्रियता" के लिए निशाना बनाया।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत में होने की संभावना है। इस चुनाव से पहले राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश महासचिव भजनलाल, मंडल प्रभारी मुकेश दाधीच और जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल ने बैठक की तैयारियों की समीक्षा की।

टॅग्स :अमित शाहसचिन पायलटअशोक गहलोतकांग्रेसराजस्थानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे