सचिन पायलट ने गलत 'अशोक गहलोत' को दे दी सीएम बनने की बधाई, ट्विटर पर हो गए ट्रोल!
By आदित्य द्विवेदी | Published: December 15, 2018 01:19 PM2018-12-15T13:19:25+5:302018-12-15T15:34:55+5:30
सचिन पायलट ने अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई दी लेकिन ट्विटर पर गलत 'अशोक गहलोत' को टैग कर दिया। यूजर्स ने दिए फनी रिएक्शन्स...
राजस्थान चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर रस्साकसी जारी रही। गुरुवार को राहुल गांधी ने सीएम पद के लिए अशोक गहलोत के नाम पर मुहर लगाई और सचिन पायलट को उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की। इसके बाद सचिन पायलट के एक ट्वीट ने ट्विटर पर उन्हें ट्रोल कर दिया।
सचिन पायलट ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया और अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। लेकिन अपने ट्वीट में उन्होंने गलत अशोक गहलोत को टैग कर दिया। जिस अशोक गहलोत को टैग किया वो एक अनवेरिफाइड अकाउंट है और उसके इंट्रो में लिखा है कि वो जोधपुर का रहने वाला है।
सचिन पायलट की इस भूल पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। आप भी देखिए कुछ मज़ेदार रिएक्शन्स...
😂😂😂😂 हमारी ओर से भी बधाई अशोक भाई .. pic.twitter.com/34VVqCcZ34
— Sachin Sharma (@sachins0522) December 14, 2018
गलत अशोक गहलोत को सीएम बना रहे हो,सचिन जी😃🙈 गलत आदमी को टैग किया है। @ashokgehlot51 ye h asli
— Sushil Bajya (@BajyaSushil) December 14, 2018
यह गहलोत जी अचानक बदल केसे गए 😊😂
— Bhupendra Rathore (@Bhopsa782) December 14, 2018
या इनकी खोपड़ी गुम गई हैं मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया तब 😀😁😂
इस बेचारे को लगता है जबरजस्ती यह cm बना देगा 😁😁😁😁 कही उसके घर पर लोगों का ताता न लग जाये pic.twitter.com/HnmbCSVQky
— 🇮🇳संदीप सिंह बघेल (@krishak_sandeep) December 14, 2018
राहुल गांधी के फैसले के राजनीतिक मायनेः-
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सचिन बहुत जल्दी मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं, क्योंकि हो सकता है लोकसभा चुनाव के बाद यदि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो अशोक गहलोत को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा पद दे दिया जाए! अशोक गहलोत का सीएम बनना कोई नई उपलब्धि नहीं है, क्योंकि वे पहले भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री बन कर पायलट ने अपने सियासी खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जरूर जोड़ ली है।