लाइव न्यूज़ :

Sonia Gandhi in Rajya Sabha: सोनिया गांधी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, लोकसभा में तय किया 25 साल का लंबा सफर

By आकाश चौरसिया | Updated: April 4, 2024 12:19 IST

Sonia Gandhi in Rajya Sabha: कांग्रेस संसदीय बोर्ड की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। उनके शपथ लेने से पहले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी को बधाई दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देSonia Gandhi in Rajya Sabha: सोनिया गांधी ने राज्यसभा में सांसद के रूप में शपथ लीSonia Gandhi in Rajya Sabha: सोनिया गांधी अभी तक रायबरेली से सांसद रही हैंSonia Gandhi in Rajya Sabha: सोनिया गांधी ने 25 साल लोकसभा में पूरे किए

Sonia Gandhi in Rajya Sabha: कांग्रेस संसदीय बोर्ड की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। उनके शपथ लेने से पहले पार्टी अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी को बधाई दी थी। उन्होंने इस क्रम में बताया कि राज्यसभा में उनकी नई शुरुआत है औ वो इससे पहले 25 साल लोकसभा की सदस्य रह चुकी हैं। सोनिया गांधी पिछले 25 साल उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सीट से सांसद रही हैं। 

पार्टी अध्यक्ष ने आगे ट्विट में कहा, सोनिया गांधी का साहस और संगठन को लेकर उनकी कुशलता से वो हमें आगे भी संसदीय रणनीति बनाने में मदद करती रहेंगी। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी ने लोकसभा में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं और अब वो राज्यसभा में उनकी साथी के रूप में काम करेंगी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में उनकी उपस्थिति को लेकर वो काफी इंतजार कर रहे हैं और बहुत उत्साहित हैं।

राज्यसभा में किस प्रदेश का कर रहीं प्रतिनिधित्व कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने राज्यसभा के लिए राजस्थान का रुख किया था और वो वहां से निर्विरोध चुनाव जीतने में कामयाब रही हैं। राजस्थान में उन्हें निर्विरोध चुनाव जीतने में वहां की विधायकों की संख्या काफी मददगार रही। नेहरू गांधी परिवार 1964 के बाद किसी ने राज्यसभा का रुख किया और सोनिया गांधी से पहले राज्यसभा में जाने वाली पूर्व पीएम इंदिरा गांधी थी। 

नए शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में धर्मशिला गुप्ता, मनोज कुमार झा, संजय यादव, गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया, सुभाष चंदर, हर्ष महाजन, जी सी चंद्रशेखर, एल मुरुगन, अशोक सिंह, चंद्रकांत हंडोरे, मेधा विश्राम कुलकर्णी और साधना सिंह शामिल हैं, जो राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। जैसे बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश। उनका शामिल होना उच्च सदन में एक नए कार्यकाल की शुरुआत का प्रतीक है।

टॅग्स :सोनिया गाँधीराज्यसभा चुनावराज्य सभाकांग्रेसराहुल गांधीPriyanka Gandhi Vadraमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?