लाइव न्यूज़ :

सबरीमला : कनकदुर्गा को पति के घर में रहने की अनुमति

By भाषा | Updated: February 5, 2019 22:11 IST

न्यायाधिकारी निम्मी के. के. ने अपने आदेश में कहा कि कनकदुर्गा को अपने पति के घर में रहने का अधिकार है।

Open in App

मलप्पुरम की ग्राम न्यायालय ने मंगलवार को निर्देश दिया कि सबरीमला में भगवान अयप्पा के मंदिर में प्रवेश करने वाली कनकदुर्गा को अपने पति के घर में रहने की अनुमति मिलनी चाहिए।घरेलू हिंसा कानून के तहत कनकदुर्गा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए ‘ग्राम न्यायालय’ ने अंतरिम आदेश जारी कर कहा कि उन्हें अपने पति के घर में रहने का अधिकार है।न्यायाधिकारी निम्मी के. के. ने अपने आदेश में कहा कि कनकदुर्गा को अपने पति के घर में रहने का अधिकार है।ग्राम न्यायालयों की अध्यक्षता न्यायाधिकारी करते हैं, जिनके पास न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के बराबर शक्तियां होती हैं।सबरीमला मंदिर में दो जनवरी को प्रवेश करने के बाद से कनकदुर्गा (44) अपने पति और अन्य रिश्तेदारों के विरोध का सामना कर रही हैं। घर पर ताला लगे होने और परिवार के सदस्यों के किसी और घर में जाकर रहने के कारण उन्होंने पेरींतलमन्ना में ‘वन स्टॉप शेल्टर’ आश्रय गृह में शरण लिया है।कनकदुर्गा केरल नागरिक आपूर्ति निगम में कर्मचारी हैं। सबरीमला से लौटने पर मंदिर मुद्दे को लेकर अपनी सास के कथित हमले के बाद अस्पताल से लौटकर भी वह घर नहीं आ पायीं।मामले में आगली सुनवाई 11 मार्च को होगी।कनकदुर्गा ने बिंदु (42) नामक अन्य महिला के साथ दो जनवरी को सबरीमला मंदिर में प्रवेश कर वहां पूजा-अर्चना की थी। दोनों को जान से मारने की धमकियां भी मिली हैं।

टॅग्स :सबरीमाला मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSabarimala Temple Gold Theft: सबरीमला मंदिर में सोना चोरी मामले में पूर्व कार्यकारी अधिकारी गिरफ्तार, एसआईटी ने लिया एक्शन

भारतसबरीमला मंदिर जाने के सपने को पूरा करने के लिए पादरी ने लौटाया चर्च का लाइसेंस, फैसले पर हुआ था विवाद

भारतवीडियो: भारी बारिश में भिंगते हुए दर्शन के लिए सबरीमाला पहुंचे भक्तों की भीड़, लाइन लगाकर मंदिर में प्रवेश किए भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं

पूजा पाठछह महीने बाद फिर खुला सबरीमला मंदिर, अयप्पा मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बॉलीवुड चुस्कीमशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम के लिए सबरीमाला मंदिर में की गई विशेष 'उषा पूजा'

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां