लाइव न्यूज़ :

भाजपा गठबंधन से नाखुश 22 विधायक, एकनाथ शिंदे की शिवसेना छोड़ना चाहते हैं 9 सांसद: सामना

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 30, 2023 15:37 IST

शिवसेना (यूबीटी) पार्टी के मुखपत्र सामना ने दावा किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 22 विधायक और नौ लोकसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाखुश थे और पार्टी छोड़ना चाहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन में सब ठीक नहीं होने का संकेत देते हुए कीर्तिकर ने भाजपा पर भेदभाव का आरोप लगाया।कीर्तिकर ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य की 22 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेगी।कीर्तिकर ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य की 22 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेगी।

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) पार्टी के मुखपत्र सामना ने दावा किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 22 विधायक और नौ लोकसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाखुश थे और पार्टी छोड़ना चाहते थे। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद विनायक राउत ने कहा कि विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में थे और शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ना चाहते थे क्योंकि उनके निर्वाचन क्षेत्रों में कोई विकास नहीं हुआ था।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सामना ने सोमवार को कहा कि हम ही शिवसेना जैसे नारे लगाने वाले शिवसेना के वरिष्ठ नेता गजानन कीर्तिकर ने खुले तौर पर भाजपा के व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की है। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन में सब ठीक नहीं होने का संकेत देते हुए कीर्तिकर ने भाजपा पर भेदभाव का आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा, "हम 13 सांसद हैं और अब हम एनडीए का हिस्सा हैं और हम उम्मीद करते हैं कि हमारे निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। लेकिन हम ऐसा होता नहीं देख रहे हैं।"

कीर्तिकर ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य की 22 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेगी। सामना में कहा गया, "पैसे से स्वाभिमान और सम्मान नहीं खरीदा जा सकता, यह एक बार फिर साबित हो गया है। कीर्तिकर ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य की 22 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेगी। यानी उन्होंने भाजपा से सीटें मांगी हैं। हालांकि भाजपा इस ग्रुप को पांच-सात सीट देने को भी तैयार नहीं है।"

टॅग्स :उद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेशिव सेनाBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीLMOTY 2026: अशोक सराफ को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड', कहा- यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?