लाइव न्यूज़ :

जस्टिस मुरलीधर के ट्रांसफर पर राजनीति गरमाई, रविशंकर के बयान से भड़की कांग्रेस, कहा- उन्होंने सबसे ज्यादा उड़ाईं कानून की धज्जियां 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 27, 2020 12:58 IST

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश एस. मुरलीधर का तबादला सु्प्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की सिफारिश और 'सुस्थापित प्रक्रिया' के तहत किया गया। ट्रांसफर रुटीन का कांग्रेस ने राजनीतिकरण किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हिंसा मामले में सुनवाई करने वाले हाईकोर्ट के जस्टिस एस मुरलीधर के तबादले को लेकर राजनीति गरमाई हुई है।कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि रविशंकर प्रसाद इस देश के सबसे कानूनविहीन कानून मंत्री हैं।

दिल्ली हिंसा मामले में सुनवाई करने वाले हाईकोर्ट के जस्टिस एस मुरलीधर के तबादले को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। सत्तापक्ष और विपक्ष की ओर से तीखे वार किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मामले में कांग्रेस के ऊपर राजनीति करने के आरोप लगाए, जिसके बाद पार्टी ने पलटवार किया है।

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि रविशंकर प्रसाद इस देश के सबसे कानूनविहीन कानून मंत्री हैं और वो ऐसा दुर्भावना से करते हैं क्योंकि उनके आका उन्हें ऐसा करने पर मजबूर करते हैं। रविशंकर प्रसाद इस देश के इतिहास में ऐसे कानून मंत्री बन जाएंगे जिन्होंने सबसे ज्यादा कानून और संविधान की धज्जियां उड़ाईं हैं। 

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश एस. मुरलीधर का तबादला सु्प्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की सिफारिश और 'सुस्थापित प्रक्रिया' के तहत किया गया। ट्रांसफर रुटीन का कांग्रेस ने राजनीतिकरण किया है और उसने फिर से तुच्छ हरकत की है। भारत के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को अस्वीकार कर दिया है और कांग्रेस संस्थाओं को खत्म करने का प्रयास कर रही है। हम न्यायपालिका की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं। न्यायपालिका की स्वतंत्रता से समझौता करने में कांग्रेस का रिकॉर्ड है। कांग्रेस ने तबादले को लेकर कहा कि कई बीजेपी नेताओं को बचाने और हिंसा की साजिश का पर्दाफाश नहीं होने देने के मकसद से सरकार ने तबादला कराया है। रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि यह कपिल मिश्रा और कुछ अन्य बीजेपी नेताओं को बचाने का षड्यंत्र है, लेकिन 'मोदी-शाह सरकार' सफल नहीं होगी। 

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, '26 फरवरी को न्यायमूर्ति मुरलीधर एवं न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की दो न्यायाधीशों की पीठ ने दंगा भड़काने में कुछ बीजेपी नेताओं की भूमिका को पहचानकर उनके खिलाफ सख्त आदेश पारित किए एवं पुलिस को कानून के अंतर्गत तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके कुछ घंटे बाद ही एक न्यायधीश का तबादला कर दिया गया।' दरअसल, मुरलीधर का पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में तबादला किया गया है। उन्होंने दिल्ली हिंसा के मामले पर सुनवाई की थी।

 

टॅग्स :न्यायमूर्ति डॉ.एस. मुरलीधरकांग्रेसरणदीप सुरजेवालारविशंकर प्रसादभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट