लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री के तौर पर पहलीबार पाकिस्तान जाएंगे एस जयशंकर, SCO समिट में भारतीय प्रतिनिधिमंडल को करेंगे लीड

By रुस्तम राणा | Updated: October 4, 2024 17:03 IST

पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय बैठक के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय ने कहा, "विदेश मंत्री एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, बैठक के करीब आने पर उनकी क्या योजना होगी, हम साझा करेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्दे15-16 अक्टूबर को पाकिस्तान में आयोजित होगा शंघाई सहयोग संगठन का सम्मेलनइस सम्मेलन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगेपाकिस्तान ने बैठक के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया था

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर आगामी शंघाई कोऑपरेशन ओर्गनाइजेशन (एससीओ) सम्मेलन के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे। जयशंकर एससीओ समिट में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि यह पहलीबार होगा जब  वह भारतीय विदेश मंत्री के तौर पर पहलीबार पाकिस्तान जाएंगे।

पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय बैठक के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय ने कहा, "विदेश मंत्री एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, बैठक के करीब आने पर उनकी क्या योजना होगी, हम साझा करेंगे।" इससे पहले, विदेश कार्यालय के प्रवक्ता के एक बयान के अनुसार, पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस अक्टूबर में इस्लामाबाद में होने वाली एससीओ बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों की परिषद (सीएचजी) की वर्तमान अध्यक्षता के धारक के रूप में पाकिस्तान अक्टूबर में दो दिवसीय एससीओ शासनाध्यक्षों की बैठक की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा, "15-16 अक्टूबर को होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है।"

टॅग्स :S JaishankarPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं