लाइव न्यूज़ :

गुजरात: राज्यसभा चुनाव के लिए गांधीनगर से आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे एस जयशंकर

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 10, 2023 10:10 IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर गुजरात से राज्यसभा की सीट के लिए होने वाले चुनाव के वास्ते सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को गुजरात के गांधीनगर से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।चुनाव आयोग ने गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल की 10 राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।आयोग ने कहा कि गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल के 10 सदस्य जुलाई और अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

अहमदाबाद: विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को गुजरात के गांधीनगर से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। चुनाव आयोग ने गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल की 10 राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग ने कहा कि गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल के 10 सदस्य जुलाई और अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

राज्यसभा में सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण जो सीटें खाली होनी हैं उनमें पश्चिम बंगाल से डेरेक ओ ब्रायन और गुजरात से एस जयशंकर शामिल हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि राज्यसभा की खाली सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। वोटों की गिनती 24 जुलाई को होगी। गोवा की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होगा क्योंकि विनय डी तेंदुलकर 28 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गुजरात की तीन राज्यसभा सीटों पर दिनेशचंद्र जेमलभाई अनावादिया, लोखंडवाला जुगलसिंह माथुरजी, सुब्रमण्यम जयशंकर कृष्णास्वामी 18 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे। जयशंकर 2019 में गुजरात से राज्यसभा के लिए चुने गए और उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। केंद्रीय मंत्री को 104 वोट मिले, जबकि उनके कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी गौरव पंड्या को 70 वोट मिले।

हाल के राष्ट्रीय चुनावों में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और स्मृति ईरानी के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद गुजरात से दो सीटें खाली हो गईं। 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में बीजेपी की ताकत 156 है। पश्चिम बंगाल की छह राज्यसभा सीटों पर भी मतदान होगा क्योंकि डेरेक ओ'ब्रायन, डोला सेन, प्रदीप भट्टाचार्य, सुष्मिता देव, शांता छेत्री, सुखेंदु शेखर रे 18 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

बताते चलें कि एस जयशंकर गुजरात से राज्यसभा की सीट के लिए होने वाले चुनाव के वास्ते नामांकन सोमवार को दाखिल करने के लिए रविवार को अहमदाबाद पहुंचे। जयशंकर रविवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां गुजरात के मंत्री राघवजी पटेल और अहमदाबाद के महापौर किरीट परमार समेत भाजपा के कई पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

कांग्रेस ने हाल में कहा था कि वह गुजरात से राज्यसभा की तीन सीट के लिए होने वाले चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी क्योंकि 182 सदस्यीय विधानसभा में उसके पास पर्याप्त विधायक नहीं हैं। गुजरात से राज्यसभा की 11 सीट में से वर्तमान में आठ पर भाजपा और बाकी पर कांग्रेस का कब्जा है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :S Jaishankarrajya sabhaGandhinagar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?