लाइव न्यूज़ :

रूस-यूक्रेन संघर्ष पर बोले जयशंकर- दोनों देश जानते हैं कि अगर हम किसी काम के हो सकते हैं तो हम तैयार होंगे

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 21, 2023 18:07 IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि चीन को छोड़कर दुनिया की प्रमुख शक्तियों के साथ भारत के संबंध बहुत अच्छे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजयशंकर ने कहा कि रूस और यूक्रेन दोनों जानते हैं कि हम किसी भी काम के हो सकते हैं, हम तैयार रहेंगे।जयशंकर ने कहा कि पीएम मोदी कहीं न कहीं शांति के लिए एक गति पैदा करना चाहते हैं।उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री ने जो भावना व्यक्त की वह एक व्यापक रूप से साझा भावना है।

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि चीन को छोड़कर दुनिया की प्रमुख शक्तियों के साथ भारत के संबंध बहुत अच्छे हैं। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि रूस और यूक्रेन दोनों जानते हैं कि हम किसी भी काम के हो सकते हैं, हम तैयार रहेंगे। 

जयशंकर ने कहा कि पिछले साल सितंबर में उज्बेकिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की गई टिप्पणी व्यापक रूप से साझा भावना है। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से कहा था कि आज युद्ध का युग नहीं है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ये भी कहा कि पीएम मोदी कहीं न कहीं शांति के लिए एक गति पैदा करना चाहते हैं और उन्होंने याद किया कि पीएम ने रूसी राष्ट्रपति और यूक्रेन के राष्ट्रपति दोनों के साथ बातचीत की है। उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री ने जो भावना व्यक्त की वह एक व्यापक रूप से साझा भावना है। यह एक ऐसी भावना भी है जो विशेष रूप से दक्षिण के देशों में प्रबल है।"

उन्होंने कहा, "आपने मुझसे पूछा कि वैश्विक दक्षिण की आवाज क्या है...आज आपके पास अफ्रीका, एशिया, मध्य अमेरिका, लैटिन अमेरिका, कैरेबियन, प्रशांत क्षेत्र में बड़ी संख्या में देश हैं जो महसूस करते हैं कि हमारे मुद्दों को किनारे रखा जा रहा है और संपूर्ण यूक्रेन संघर्ष द्वारा ऑक्सीजन चूसा जा रहा है।"

जयशंकर ने आगे कहा, "इसलिए वास्तव में कोई भी इस बारे में चिंता नहीं कर रहा है कि क्या मुझे भोजन मिलता है और मुझे किस कीमत पर भोजन मिलता है, ईंधन, उर्वरक और कर्ज का क्या हो रहा है। और आज याद रखिए, मध्यम आय वाले देश भी कर्ज में डूबे हुए हैं।"

टॅग्स :S Jaishankarनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?