लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: यूक्रेन में फंसे हरजोत सिंह ने बताई अपनी आप बीती, 3 गोली लगने से हुए घायल, कहा- अभी तक नहीं मिली कोई मदद

By रुस्तम राणा | Updated: March 4, 2022 18:35 IST

यूक्रेन में भारत के दूतावास से मदद की गुहार लगाते हुए हरजोत ने कहा, मौत के बाद आप चार्टर (विमान) भेज दें तो कोई फर्क नहीं पड़ता।

Open in App
ठळक मुद्देइस समय कीव के एक अस्पताल में भर्ती हैं हरजोतकहा, भारतीय दूतावास से मुझे कोई मदद नहीं मिली है

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन की जंग में घायल भारतीय नागरिक हरजोत सिंह ने अपनी आप बीती बताई है। वह इस समय कीव के एक अस्पताल में भर्ती हैं। घायल हरजोत सिंह के अनुसार, वह बीते माह 27 फरवरी को बुलेट्स से घायल हुए थे। उनके शरीर पर कई गोलियां लगी थीं। उन्होंने कहा, कि अब तक भारतीय दूतावास से मुझे कोई मदद नहीं मिली है। मैं उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं, हर दिन वे कहते हैं कि हम कुछ करेंगे लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। 

हरजोत सिंह ने बताया, 27 फरवरी की घटना है। हम तीसरी चौकी के रास्ते में एक कैब में 3 लोग थे, जहां सुरक्षा कारणों से हमें वापस जाने के लिए कहा गया था। वापस आते समय, हमारी कार पर कई गोलियां चलाई गईं, जिससे मुझे कई गोलियां लगीं।

यूक्रेन में भारत के दूतावास से मदद की गुहार लगाते हुए हरजोत ने कहा, मौत के बाद आप चार्टर (विमान) भेज दें तो कोई फर्क नहीं पड़ता। भगवान ने मुझे दूसरा जीवन दिया है, मैं इसे जीना चाहता हूं। मैं दूतावास से मुझे यहां से निकालने का अनुरोध करता हूं, मुझे व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं प्रदान करें, दस्तावेज के साथ मेरी मदद करें।

 

बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को ऑपरेशन गंगा के तहत निकालने की प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अगले 24 घंटों के लिए 24 फ्लाइट्स को शेड्यूल किया गया है। इन फ्लाइट्स में भारतीय वायुसेना का विमान सी-17 एयरक्राफ्ट भी शामिल है। 

 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादभारतयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील