लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: सुमी में फंसे भारतीयों को लेकर चिंतित है भारत सरकार, रूस और यूक्रेन से कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 5, 2022 15:49 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया कि भारत सरकार यूक्रेन के सुमी में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर बहुत चिंतित है। भारतीय छात्रों के लिए एक सुरक्षित गलियारा बनाने के लिए तत्काल युद्धविराम के लिए कई चैनलों के माध्यम से रूसी और यूक्रेनी सरकारों पर जोरदार दबाव डाला गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत लगातार युद्धग्रस्त यूक्रेन के संघर्ष वाले क्षेत्रों से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के लिये रूस और यूक्रेन से स्थानीय युद्धविराम की मांग कर रहा हैयूक्रेन पर किए गए हमले के कारण रूस दुनियाभर में अलग-थलग हो गया हैरूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन की नाटो से बढ़ती निकटता पर महीनों के तनाव के बाद यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग पर भारत समेत कई देशों की नजरें टिकी हुई हैं। ऐसे में भारत सरकार लगातार ऑपरेशन गंगा के तहत युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। इस बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया कि भारत सरकार यूक्रेन के सुमी में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर बहुत चिंतित है। 

बागची ने ट्वीट के जरिए बताया कि भारतीय छात्रों के लिए एक सुरक्षित गलियारा बनाने के लिए तत्काल युद्धविराम के लिए कई चैनलों के माध्यम से रूसी और यूक्रेनी सरकारों पर जोरदार दबाव डाला गया है। इसके अलावा भारतीय छात्रों को सुरक्षा सावधानी बरतने, आश्रयों के अंदर रहने और अनावश्यक जोखिम से बचने की सलाह दी गई है। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि मंत्रालय और हमारे दूतावास छात्रों के साथ नियमित संपर्क में हैं।

 

बता दें कि भारत लगातार युद्धग्रस्त यूक्रेन के संघर्ष वाले क्षेत्रों से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के लिये रूस और यूक्रेन से स्थानीय युद्धविराम की मांग कर रहा है ताकि वह अपने बचे हुए नागरिकों को सुरक्षित निकाल सके। ऐसे में विदेश मंत्रालय का कहना है कि हमारा मुख्य जोर पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष वाले क्षेत्रों से भारतीय छात्रों को बाहर निकालने पर है और हम रूस एवं यूक्रेन से स्थानीय संघर्ष विराम सहित अन्य रास्ते तलाशने का आग्रह करते हैं ताकि अपने शेष नागरिकों को युद्धग्रस्त यूक्रेन के संघर्ष वाले इलाकों से निकाल सकें।

बताते चलें कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन की नाटो से बढ़ती निकटता पर महीनों के तनाव के बाद यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था। फिलहाल, रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के चलते यूरोपीय संघ के अलावा कई देश रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं। यही नहीं, यूक्रेन पर किए गए हमले के कारण रूस दुनियाभर में अलग-थलग हो गया है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादMinistry of External Affairs SpokespersonIndian Embassy
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

विश्वयुवा नेता की मौत से फिर सुलग उठा बांग्लादेश, भारतीय दूतावास पर फेंके गए पत्थर; प्रमुख मीडिया कार्यालयों में लगाई आग

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव