Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग, भारत के रुख पर कांग्रेस दो खेमों में बंटी, जानें मामला

By शीलेष शर्मा | Published: February 28, 2022 08:58 PM2022-02-28T20:58:51+5:302022-02-28T21:00:49+5:30

Russia Ukraine War: कांग्रेस ने युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को समय रहते स्वदेश लाने में केंद्र सरकार के विफल रहने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि सरकार को अब बताना चाहिए कि भारत के नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की उसकी क्या योजना है।

Russia Ukraine War Congress divided two camps India's stand shashi tharoor anand sharma rahul gandhi | Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग, भारत के रुख पर कांग्रेस दो खेमों में बंटी, जानें मामला

भारत को कठोर शब्दों में सयुंक्त राष्ट्र में रुख को लेकर मुखर होने की जरूरत है। 

Highlightsसयुंक्त राष्ट्र में भारत का जो रुख अपनाया वह सही नहीं था। शशि थरूर की इस टिप्पणी से आनंद शर्मा सहमत नहीं है।राहुल और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के तमाम नेता भारतीय छात्रों को वहां से निकालने को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर हैं।

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को लेकर भारत के रुख पर कांग्रेस दो खेमों में बंटी नज़र आयी। पार्टी के विदेश मामलों के प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आनंद शर्मा ने कल जिस तरह पार्टी का रुख रखा, उससे पार्टी के सांसद शशि थरूर खासे नाराज हैं।

उनका मत था कि सयुंक्त राष्ट्र में भारत का जो रुख अपनाया वह सही नहीं था। भारत के रुख को लोग गलत सोच से उठाया कदम मान रहे हैं, जिसके लिए यह कहा जायेगा कि भारत ने अपने आप को गलत पक्ष में खड़ा किया। थरूर की इस टिप्पणी से आनंद शर्मा सहमत नहीं है।

उन्होंने साफ़ किया कि उन्होंने जो वयान जारी किया वह पार्टी की आधिकारिक प्रतिक्रिया है। उनके अपने विचार हो सकते हैं। थरूर की टिप्पणी को व्यक्तिगत बताते हुए आनंद शर्मा ने सिरे से खारिज़ कर दिया। आनंद शर्मा कठोर शब्दों के पक्ष में खड़े होने को तैयार नहीं थे।

उल्लेखनीय है कि आनंद शर्मा ने वही रुख अपनाया था, जो सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि शांति स्थापित करने के लिए मिल कर काम करना चाहिये तथा बातचीत के ज़रिये इस संकट का हल खोजा जाना चाहिये। यह बात अलग है कि राहुल और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के तमाम नेता भारतीय छात्रों को वहां से निकालने को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर हैं।

लेकिन थरूर के साथ भी पार्टी के अनेक नेता मानते हैं कि भारत को कठोर शब्दों में सयुंक्त राष्ट्र में रुख को लेकर मुखर होने की जरूरत है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूक्रेन में सैनिकों द्वारा कुछ भारतीय छात्रों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने से जुड़ा वीडियो भी ट्विटर पर साझा किया।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ऐसी हिंसा का शिकार हो रहे भारतीय छात्रों और यह वीडियो देख रहे उनके परिवारों के साथ मेरी सहानुभूति है। किसी भी माता-पिता को इस स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए।’’ कांग्रेस नेता ने यह भी कहा, ‘‘भारत सरकार को वहां से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने की अपनी योजना के बारे में फंसे हुए लोगों और उनके परिवारों के साथ तत्काल ब्यौरा साझा करना चाहिए। हम अपने लोगों को इस तरह नहीं छोड़ सकते।’

पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जी चुनाव में फंसे हुए हैं, नागर विमान मंत्री (ज्योतिरादित्य सिंधिया) भाजपा के सदस्यता अभियान में फंसे हैं, विदेश मंत्रालय विरोधाभासी परामर्श जारी करके गाले बजाने में फंसा है। हमारे बच्चे यूक्रेन में दर्दनाक परिस्थिति में फंसे हैं।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री जी ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और उनके परेशान परिवारों के लिए शब्द नहीं बोला है। मोदी जी के समर्थक अक्सर ‘घर वापसी’ का शोर मचाते हैं, लेकिन यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों की ‘घर वापसी’ के बारे में सब खामोश हैं।’’

रागिनी ने कहा, ‘‘सरकार को बताना चाहिए कि भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने की उसकी क्या योजना है। उसे यह जल्द करना चाहिए ताकि परिवारों और बच्चों को भरोसा जगे।’’ उन्होंने यह भी कहा कि सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापसी के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।

Web Title: Russia Ukraine War Congress divided two camps India's stand shashi tharoor anand sharma rahul gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे