लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के राज्यपाल ने हरियाणा दौरे में चार्टर्ड प्लेन पर उडाए लाखों, RTI में हुआ बड़ा खुलासा

By भारती द्विवेदी | Updated: August 30, 2018 10:22 IST

राज्यपाल के इस हरियाणा दौरे के राष्ट्रपति भवन और राज्य सरकार ने मंजूरी दी थी।

Open in App

नई दिल्ली, 30 अगस्त: ओडिश के राज्यपाल गणेशी लाल दो महीने पहले यानि जून में हरियाण दौरे पर थे। ओडिश से हरियाणा दौरे में उनके चार्टर्ड प्लेन और हेलिकॉप्टर पर 46 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इस बात का खुलासा इंडियन एक्सप्रेस की तरफ से दायर सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत हुआ है। आरटीआई का जवाब राजभवन की तरफ से दिया गया है। राजभवन ने ये भी कहा कि गवर्नर के यात्रा के लिए 11 लाख रुपये के बजट होता है, जबकि हरियाणा दौरे में इसका चार गुना खर्च किया गया है।

राज्यपाल के इस हरियाणा दौरे के राष्ट्रपति भवन और राज्य सरकार ने मंजूरी दी थी। आरटीआई से ये भी पता चला है कि गणेशी लाल से पहले राज्यपाल जमीर ने अप्रैल 2013 से मार्च 2018 तक मे कुल 30.72 लाख खर्च किये थे और जमीर से पहले राज्यपाल रहे मुरलीधर चंद्रकांत भंडारे ने अगस्त 2007 से मार्च 2013 के बीच मे अपने दौरों पर 51.21 लाख खर्च किए हैं।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की देखरेख में सामान्य प्रशासन विभाग ने खर्चे का दो अलग-अलग ब्यौरा जमा किया है। जमा बिल में एक चार्टर्ड प्लेन का है, जो दिल्ली जाने के लिए इस्तेमान किया गया है और दूसरा हेलिकॉप्टर का जिसे हरियाणा के सिरसा के जाने के लिए। ओडिशा से दिल्ली तक इस्तेमाल हुए चार्टर्ड प्लेन का खर्च 41.18 लाख है, वहीं हेलिकॉप्टर का 5 लाख। खबर के मुताबिक, चार्टर्ड प्लेन सिरसा में लैंड नहीं कर सकता था, जिसकी वजह से हेलिकॉप्टर की मांग की गई थी।

बता दें कि मई में हरियाणा के भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रोफेसर गणेशी लाल को उड़ीसा का राज्यपाल नियुक्त किया था।

टॅग्स :ओड़िसाहरियाणाआरटीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया