लाइव न्यूज़ :

आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 28 अक्टूबर से कर्नाटक में बैठक

By भाषा | Updated: October 26, 2021 12:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक 28 अक्टूबर से कर्नाटक के धारवाड़ जिले में होगी जिसमें समसामयिक विषयों पर चर्चा के अलावा संगठन एवं शाखाओं के विस्तार तथा प्रशिक्षण कार्यों का लेखाजोखा होगा और आगे के कार्यों की रूपरेखा तैयार की जायेगी। आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

पदाधिकारी ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘ 28 से 30 अक्टूबर तक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी परिषद की बैठक धारवाड़ जिले के राष्ट्रोत्थान विद्या केंद्र में होगी।’’

उन्होंने बताया कि इस बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित वरिष्ठ प्रचारक, देश भर से करीब 350 प्रचारक एवं पदाधिकारी तथा कुछ चुनिंदा अनुषंगी संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे ।

उन्होंने बताया, ‘‘ हर वर्ष मार्च में संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक होती है जिसमें लिये गए निर्णयों एवं तय किये गए कार्यक्रमों की छह महीने बाद अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में समीक्षा की जाती है। ’’

पदाधिकारी ने बताया कि कार्यकारी मंडल की बैठक में समसामयिक विषयों पर चर्चा के अलावा संगठन एवं शाखाओं के विस्तार, प्रशिक्षण कार्यों का लेखाजोखा होगा और आगे के कार्यों की रूपरेखा तैयार की जायेगी । यह पूछे जाने पर कि इस बैठक में क्या कोई प्रस्ताव पारित होगा, संघ के पदाधिकारी ने कहा, ‘‘ आमतौर पर कार्यकारी मंडल की बैठक में प्रस्ताव पारित नहीं होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?