लाइव न्यूज़ :

RSS के नागपुर में विजयादशमी कार्यक्रम में पहली बार महिला को बनाया गया मुख्य अतिथि, जानिए इनके बारे में

By विनीत कुमार | Updated: October 5, 2022 09:26 IST

आरएसएस के इस बार के नागपुर के रेशमबाग में वार्षिक विजयादशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्वतारोही संतोष यादव शामिल हुईं। ये पहली बार है जब संघ के इस कार्यक्रम में किसी महिला को चीफ गेस्ट बनाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर में आरएसएस के विजयादशमी के कार्यक्रम में पर्वतारोही संतोष यादव को बनाया गया चीफ गेस्ट।संघ के इस कार्यक्रम में पहली बार किसी महिला को चीफ गेस्ट बनाया गया।

नागपुर: विजयादशमी के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय नागपुर में पथ संचालन, शस्त्र पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हालांकि इस बार संघ के कार्यक्रम में एक नई बात देखने को मिली। दरअसल पहली बार संघ के नागपुर में विजयादशमी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के लिए एक महिला को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया।

महिला को आरएसएस ने बनाया चीफ गेस्ट

आरएसएस की ओर से दशहरा के मौके पर आयोजित पथसंचालन कार्यक्रम में संतोष यादव को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया। संतोष यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली महिला पर्वतारोही हैं। यह पहली बार है जब किसी महिला को इस कार्यक्रम में आरएसएस ने मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया।

संतोष यादव के अलावा कार्यक्रम में आरएसएस चीफ मोहन भागवात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी शामिल हुए। 

आरएसएस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं संतोष यादव ने कहा कि अक्सर उन्हें उनके आचरण से लोग पूछते थे कि क्या वो संघी हैं? संतोष यादव ने कहा, 'मुझे तब पता नहीं होता था कि वो क्या पूछ रहे हैं। संघी क्या होता है? आज मेरा प्रारब्ध मुझे संघ के सर्वोच्च मंच पर ले आया।'

उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा, 'आप जिस संकल्प के साथ और निःस्वार्थ भाव से 97 वर्षों से लगे हुए हैं, उन्हें और बल दीजिए और आगे बढ़ते रहें। मैं आपके साथ हूं। आपने मुझे बल दिया। हम आपको बल देंगे।'

नागपुर में दशहरा पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

हर साल दशहरा के मौके पर आरएसएस के प्रमुख नागपुर के रेशमबाग में वार्षिक विजयादशमी कार्यक्रम को संबोधित करते हैं। इस कार्यक्रम के तहत ‘पथ संचालन’, स्वयंसेवकों द्वारा मार्च आदि कार्यक्रम को देखते हुए शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने सुरक्षा के तीन स्तरीय इंतजाम किए हैं। आरएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा सुबह निकाले जाने वाली दो विजयादशमी रैलियों के मार्गों पर कम से कम एक हज़ार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

टॅग्स :आरएसएसदशहरा (विजयादशमी)दुर्गा पूजानागपुरमोहन भागवतनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील