लाइव न्यूज़ :

"उनके बाप-दादा ने संघ को रोकने का प्रयास, मगर.....", कांग्रेस के ट्वीट पर आरएसएस का पलटवार

By रुस्तम राणा | Updated: September 12, 2022 14:36 IST

डॉक्टर मनमोहन वैद्य ने कहा, उनके बाप-दादा ने संघ का बहुत तिरस्कार किया और अपनी पूरी ताकत के साथ संघ को रोकने का प्रयास किया। मगर संघ रुका नहीं, संघ लगातार बढ़ रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस ने कहा- उनके बाप-दादा ने संघ का बहुत तिरस्कार कियाकांग्रेस ने ट्वीट कर कहा- यात्रा से देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त करना हैकांग्रेस ने कहा- भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करना यात्रा का लक्ष्य

रायपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कांग्रेस के एक ट्वीट पर पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के ट्वीट पर रायपुर में संघ के वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर मनमोहन वैद्य ने कहा कि वे (कांग्रेस) लोगों को नफरत से जोड़ना चाहते हैं। उनके बाप-दादा ने संघ का बहुत तिरस्कार किया और अपनी पूरी ताकत के साथ संघ को रोकने का प्रयास किया। मगर संघ रुका नहीं, संघ लगातार बढ़ रहा है। 

उन्होंने कहा, संघ अपने सच्चे सिद्धांतों के साथ आगे बढ़ रहा है। संघ में पीढ़ी-दर-पीढ़ी को खपाने वाले लोग तैयार होते हैं और समाज का निरंतर का सहयोग मिलता रहा है।

दरअसल, सोमवार को कांग्रेस की ओर से फोटो के साथ एक ट्वीट किया गया, जिसमें उन्होंने खाकी हाफ पैंट (जिसे आरएसएस के स्वयंसेवक धारण करते हैं) को जलाते हुए दिखाया गया है और लिखा है- देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त करना और भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करना। कदम दर कदम हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। कांग्रेस का यह ट्वीट राहुल गांधी द्वारा की जारी 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी और 150 दिनों की अवधि में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किमी की दूरी तय करेगी। 

 

टॅग्स :आरएसएसकांग्रेसBJPराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर