लाइव न्यूज़ :

सीमाओं पर दुश्मनों को अपनी ताकत दिखाने के बजाय हम आपस में लड़ रहे हैं, बोले संघ प्रमुख- बाहरी लोग चले गए हैं, अब...

By अनिल शर्मा | Updated: June 2, 2023 09:25 IST

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि कुछ लोग इस धारणा का समर्थन करते हैं कि अतीत में भारत में कोई जातिगत भेदभाव नहीं था, उन्होंने कहा, किसी को यह स्वीकार करना होगा कि "अन्याय (जाति व्यवस्था के कारण) हमारे देश में हुआ है।"

Open in App
ठळक मुद्देमोहन भागवत गुरुवार नागपुर में 'संघ शिक्षा वर्ग' (आरएसएस कैडरों के लिए अधिकारी प्रशिक्षण शिविर) के विदाई समारोह में शामिल हुए थे।इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को देश की एकता और अखंडता को बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए।भागवत ने कहा- अगर कोई कमियां हैं, तो हम सभी को उन पर काम करना चाहिए।

नागपुर: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि देश की सीमाओं पर दुश्मनों को अपनी ताकत दिखाने के बजाय हम आपस में लड़ रहे हैं। नागपुर में 'संघ शिक्षा वर्ग' (आरएसएस कैडरों के लिए अधिकारी प्रशिक्षण शिविर) के विदाई समारोह में बतौर मेहमान शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को देश की एकता और अखंडता को बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए।

भागवत ने कहा कि वैश्विक आर्थिक संकट और बाद में कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने सभी देशों के बीच अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे समाज में धर्म और पंथ से जुड़े कई विवाद हैं। संघ प्रमुख ने कहा, "हम सीमा पर बैठे दुश्मनों को अपनी ताकत नहीं दिखा रहे हैं, लेकिन हम आपस में लड़ रहे हैं। हम भूल रहे हैं कि हम एक देश हैं।" उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता (बढ़ाने) के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। और अगर कोई कमियां हैं, तो हम सभी को उन पर काम करना चाहिए।"

भागवत ने अपने संबोधन में आगे कहा कि कुछ धर्म भारत के बाहर के थे और "हमारे उनके साथ युद्ध हुए थे।" लेकिन बाहर वाले तो चले गए। अब तो सब भीतर हैं। फिर भी यहां (बाहरी लोगों के) प्रभाव में लोग हैं और वे हमारे लोग हैं...यह समझना होगा। अगर उनकी सोच में कोई कमी है तो सुधार (उन्हें) हमारी जिम्मेदारी है।

भागवत ने कहा कि "बाहरी लोग चले गए हैं, लेकिन इस्लाम का अभ्यास यहां सदियों से सुरक्षित है।" आरएसएस प्रमुख ने कहा कि कुछ लोग इस धारणा का समर्थन करते हैं कि अतीत में भारत में कोई जातिगत भेदभाव नहीं था, उन्होंने कहा, किसी को यह स्वीकार करना होगा कि "अन्याय (जाति व्यवस्था के कारण) हमारे देश में हुआ है।" संघ प्रमुख ने कहा, "हम अपने पूर्वजों का गौरव लेकर चलते हैं, लेकिन हमें कर्ज (उनकी गलतियों का) भी चुकाना है।"

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?