लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Dispute: अयोध्या पर फैसले से पहले RSS की मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ बैठक, शांति में सहयोग की अपील

By भाषा | Updated: November 2, 2019 05:24 IST

उच्चतम न्यायालय में अयोध्या मामले पर प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पांच न्यायधीशों की पीठ ने 40 दिन तक लगातार सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण गोपाल और इंद्रेश कुमार, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, जफर इस्लाम तथा शाजिया इल्मी शामिल थीं। यह फैसला अगले कुछ दिनों के भीतर सुनाए जाने की संभावना है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेताओं ने अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के संभावित निर्णय से कुछ दिन पहले शुक्रवार को भाजपा के कुछ वरिष्ठ मुस्लिम नेताओं एवं मुसलमान समाज के कई बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की और उन्हें निकट भविष्य में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की।

सूत्रों के मुताबिक यहां करीब साढ़े चार घण्टे चली बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि ऐसा माहौल सुनिश्चित करना है कि अयोध्या पर आने वाले फैसले को सभी स्वीकार करें और देश के किसी भी हिस्से में किसी तरह से शांति भंग नहीं हो। बैठक में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण गोपाल और इंद्रेश कुमार, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, जफर इस्लाम तथा शाजिया इल्मी शामिल थीं।

मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति फिरोज बख्त अहमद और कुछ अन्य मुस्लिम बुद्धिजीवी भी मौजूद थे। बैठक के बाद फिरोज बख्त अहमद ने कहा, ''मुस्लिम समुदाय की तरफ से कई बार यह कहा गया है कि जो भी फैसला आएगा उसे माना जाए। फिर भी कहीं कुछ गलत नहीं हो, इसका प्रयास किया जा रहा है।'' उन्होंने कहा, '' मुस्लिम समुदाय के बुद्धिजीवियों से अपील की गई है कि वह ऐसा माहौल बनाने में मदद करें जिसमें सभी लोग अदालत के फैसले को मानें।'' दअरसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पिछले दिनों कहा था कि अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले को खुले मन से स्वीकार करना चाहिए।

संगठन ने ट्वीट कर कहा था, ‘'आगामी दिनों में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के वाद पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने की संभावना है। निर्णय जो भी आए उसे सभी को खुले मन से स्वीकार करना चाहिए। निर्णय के पश्चात देश भर में वातावरण सौहार्दपूर्ण रहे।''

उच्चतम न्यायालय में अयोध्या मामले पर प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पांच न्यायधीशों की पीठ ने 40 दिन तक लगातार सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। यह फैसला अगले कुछ दिनों के भीतर सुनाए जाने की संभावना है। इस पीठ में न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर भी शामिल हैं।

टॅग्स :आरएसएसअयोध्या विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया