लाइव न्यूज़ :

आरएसएस का मोदी सरकार पर तंजः भैयाजी जोशी ने बताई अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की नई तारीख

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 18, 2019 10:40 IST

भैयाजी जोशी ने राम मंदिर निर्माण पर बीजेपी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने यह बयान प्रयागराज में हो रहे कुंभ मेले के दौरान एक कार्यक्रम के संबोधन में दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस ने राम मंदिर मुद्दे पर किया बीजेपी पर तंजहरिद्वार की संस्था दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे भैयाजी जोशी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में हो रही देरी के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा है। आरएसएस का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के बावजूद राम मंदिर निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाएगी। आरएसएस के जनरल सेक्रेटरी भैयाजी जोशी ने गुरुवार को कहा कि राम मंदिर 2025 में बनेगा। उन्होंने यह बयान प्रयागराज में हो रहे कुंभ मेले के दौरान एक कार्यक्रम के संबोधन में दिया।

भैयाजी जोशी ने कहा, '1952 में सोमनाथ मंदिर की स्थापना के साथ देश गति से आगे बढ़ा। 2025 में राम जन्मभूमि के ऊपर मंदिर बनने के बाद फिर इस दिशा को और गति प्राप्त होने वाली है। अयोध्या के मंदिर निर्माण के बाद देश अगले 150 सालों के लिए पूंजी प्राप्त करेगा।'

कुंभ मेले में हरिद्वार की संस्था दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित सेमिनार में संघ के सर कार्यवाह भैया जी जोशी ने सिर्फ मंदिर ही नहीं बल्कि विकास के मुद्दे पर भी मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विकास को गति तब मिलेगी, जब साल 2025 में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा।

टॅग्स :राम मंदिरआरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारतVIDEO: राम नवमी पर PM मोदी ने किया रामलला का पूजन, दिया बड़ा संदेश

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: सिया राम की जय?, परिवार, दोस्त और रिश्तेदार को भेजें राम नवमी के मौके पर बधाई संदेश, अपने को दें शुभकामनाएं

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए