लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर निर्माण के लिए आरएसएस ने विदर्भ क्षेत्र से एकत्र किए 57 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: March 25, 2021 10:31 IST

Open in App

नागपुर, 25 मार्च राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के 27 लाख परिवारों से 57 करोड़ रुपये चंदा एकत्र किया।

आरएसएस विदर्भ के ‘प्रांत कार्यवाह’ दीपक तमशेट्टीवार ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हाल ही में संपन्न हुए निधि समर्पण अभियान में आरएसएस के 70,796 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिनमें 7,512 महिलाएं थीं। उन्होंने विदर्भ के 12,310 गांवों के 27,67,991 परिवारों से 57 करोड़ रुपये एकत्र किए।”

विदर्भ क्षेत्र में 11 जिले हैं- यवतमाल, अकोला, अमरावती, वर्धा, बुलढाणा, वाशिम, नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा, गढ़चिरौली और गोंदिया।

उन्होंने कहा कि 80,424 महिलाओं समेत 20,64,622 कार्यकर्ता, राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के 5,45,737 गांवों और 12,42,21,214 परिवारों तक पहुंचे।

तमशेट्टीवार ने कहा कि देशभर में इस अभियान के तहत कितनी राशि एकत्र की गई इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में आरएसएस के सर कार्यवाह बने दत्तात्रेय होसबाले कुछ महीनों में ही नागपुर से काम करना शुरू कर देंगे।

होसबाले को संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक में सर कार्यवाह चुना गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो