लाइव न्यूज़ :

इस महीने राजस्थान दौरे पर आयेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

By भाषा | Updated: September 1, 2021 18:25 IST

Open in App

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सितंबर में राजस्थान प्रवास पर आयेंगे । प्रवास के दौरान प्रथम चरण में 17 से 20 सितम्बर चार दिन के लिए चित्तौड़ क्षेत्र व द्वितीय चरण में 24 से 26 सितंबर तक जोधपुर क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचेंगे । क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने एक बयान में बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भगवत तीन दिन उदयपुर में और एक दिन भीलवाड़ा में रहेंगे । उन्होंने बताया कि उदयपुर में संघ के संगठन एवं जागरण श्रेणी के दायित्ववान कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। अग्रवाल ने बताया कि प्रवास के अर्न्तगत तीनों दिन कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं है और इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की प्रशासकीय दिशा निर्देशों का पालन किया जायेगा । उल्लेखनीय है कि सरसंघचालक और सरकार्यवाह मिलकर संघ के सभी प्रांतों का प्रतिवर्ष प्रवास करते हैं, इस बार चित्तौड़ व जोधपुर क्षेत्र को यह प्रवास मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारतजगतगुरु सतीशाचार्य के दर्शन पाकर भाव-विभोर हुए मोहन भागवत, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

भारतआरएसएस 100 वर्षः सशक्त व्यक्ति से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण?, मोहन भागवत ने कहा- संघ को अर्धसैनिक संगठन समझ लेते हैं...

भारतदो अलग-अलग मौके, 2 नेता: 1 संदेश!, मेरे पास अभी भी 25 साल बाकी हैं?

भारतबांग्लादेश में अभी भी 12.5 करोड़ हिंदू हैं, मोहन भगवत ने कहा- इस बार वह भागकर भारत नहीं आएं, उपद्रवियों से डटकर सामना किया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos